रायसेन, मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, इलाज के अभाव में युवक की हुई मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, July 23, 2022

रायसेन, मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, इलाज के अभाव में युवक की हुई मौत।

मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, इलाज के अभाव में युवक की हुई मौत।

रायसेन, मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहे युवक को तेज रफ्तार बस ने मारी टक्कर, इलाज के अभाव में युवक की हुई मौत।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। शनिवार को भोपाल-विदिशा हाईवे कुल्हाड़ीया मोड़ के पास तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिसमें मोटरसाइकिल सवार राजू रैकवार गंभीर रूप से घायल हो गया। वही राहगीरों ने 108 को फोन लगाया, लगभग आधे घंटे तक 108 एंबुलेंस नहीं पहुंची। 108 एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंचने पर घायल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलते ही दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए दीवानगंज स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक राजू रैकवार विदिशा का रहने वाला है, जो भोपाल से अपने घर विदिशा की ओर जा रहा था। तभी कुल्हाड़ीया मोड़ के पास विदिशा से भोपाल की ओर जा रही आरिफ कंपनी की बस ने टक्कर मार दी, जिससे राजू रैकवार की मौत हो गई है। वही मर्ग कायम कर कार्रवाई की जा रही है। एक्सीडेंट करने वाली आरिफ कंपनी की बस को सूखी सेवनिया थाने में रोक लिया गया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...