रायसेन/सिलवानी, जुबेर के घर NIA ने की छापामार कार्यवाही, NIA को मिली थी आतंकवादियो से संलिप्त संदिग्धों की जानकारी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 31, 2022

रायसेन/सिलवानी, जुबेर के घर NIA ने की छापामार कार्यवाही, NIA को मिली थी आतंकवादियो से संलिप्त संदिग्धों की जानकारी।

जुबेर के घर NIA ने की छापामार कार्यवाही, NIA को मिली थी आतंकवादियो से संलिप्त संदिग्धों की जानकारी।

  • जुबेर के भाई से थाने में की गई पूछताछ, जुबेर भोपाल के मदरसे में कर रहा है शिक्षा अध्ययन।

रायसेन/सिलवानी, जुबेर के घर NIA ने की छापामार कार्यवाही, NIA को मिली थी आतंकवादियो से संलिप्त संदिग्धों की जानकारी।

घातक रिपोर्टर नेटवर्क ,रायसेन।
सिलवानी। जिले के सिलवानी नगर के वार्ड 12 नूरपुरा में NIA (एनआईए) नईदिल्ली की टीम ने की छापेमारी। 3-4 लोगों से थाना सिलवानी में नजरबंद कर जांच जारी, 3 लग्जरी प्राइवेट गाड़ी से आए अधिकारी, जांच टीम अभी कुछ बताने को तैयार नहीं, सुबह से हो रही जांच। सूत्रों के मुताबिक, सिलवानी में एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) पुलिस द्वारा 12 सदस्यीय नईदिल्ली की टीम ने जिला मुख्यालय से आई पुलिस की उपस्थिति में सिलवानी नगर के वार्ड नंबर 12 नूरपुरा में सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक छापामार कार्यवाही की गई। नूरपुरा में जुबेर पिता सफीक मंसूरी के निवास पर जो भोपाल के मदरसे में शिक्षा अध्ययन कर रहा है। जुबेर नाम का जो व्यक्ति है उसके घर पर एनआईए द्वारा घर की हर पहल पर बारीकी से जांच की गई। वही एनआईए टीम मीडिया से बचते नजर आई, कुछ भी कहने से मीडिया से दूरी बना रही है।

करीब 12 सदस्यीय टीम जो नईदिल्ली से आई थी, घर की सघन तलाशी ली गई। मोबाइल से लेकर सारी चीजों की छानबीन की गई। जुबेर के भाई नबेद पिता सफीक मंसूरी को सिलवानी थाने में बैठा कर एनआईए टीम ने पूछताछ की। एनआईए ने रविवार को देश के अनेक स्थानों पर आतंकवादियो से संलिप्त संदिग्धों पर छापामार कार्यवाही की जानकारी मिली है। ज्ञात हो की, एनआईए भारत में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए भारत सरकार द्वारा स्थापित एक संघीय जाँच एजेंसी है। यह केन्द्रीय आतंकवाद विरोधी कानून प्रवर्तन एजेंसी के रूप में कार्य करती है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...