Post Top Ad
Saturday, July 2, 2022
UP, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सप्ताह 1 से 7 जुलाई तक।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान के अंतर्गत कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा 01 जुलाई से 07 जुलाई तक प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के संबंध में जनपद में फसल बीमा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। जिलाधिकारी प्रकाश चंद श्रीवास्तव ने किसानों से अपील की है कि वह प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपना पंजीकरण कराएं तथा योजना का लाभ उठाएं। कृषक हित में संचालित अति महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में जन जागरुकता लाए जाने के लिए ब्लॉक परिसर से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकर जिलाधिकारी ने रवाना किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने उप निदेशक कृषि अशोक कुमार तिवारी को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार प्रसार जनपद के समस्त विकासखंडों और न्याय पंचायतों में एलईडी स्क्रीन और साउंड सिस्टम के माध्यम से प्रचार प्रसार कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस योजना से कृषकों को अधिक से अधिक जागरुक किया जाए । उन्होंने कहा कि कृषक गण इसकी पूर्ण जानकारी रखें और इसका लाभ उठाएं। यह योजना फसलो की आपदाओं से हुई नुकसान की भरपायी कृषकों को करती है। अधिक से अधिक कृषक जुड़ कर इस योजना से लाभान्वित हो। इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हिमांशु रंजन श्रीवास्तव एवं फसल बीमा कंपनी के जिलाप्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
Share This
About Ghatak reporter
ताजा खबर
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद