Post Top Ad
Sunday, July 24, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने अजीतमल के विद्यालयों का किया निरीक्षण।
UP, बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने अजीतमल के विद्यालयों का किया निरीक्षण।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने विकासखंड अजीतमल के अमावता और मलगवा मंदिर के प्राथमिक विद्यालयों का निरीक्षण किया। जहां पर प्राथमिक विद्यालय अजीतमल में 4 शिक्षक नियुक्त हैं जिसमें से एक शिक्षक छुट्टी पर व एक अनुपस्थित मिले, विद्यालय में कुल छात्र छात्राओं की संख्या 88 है जिसमें 28 लड़के और 60 लड़कियां हैं बेसिक शिक्षा अधिकारी के निरीक्षण के दौरान 45 बच्चे उपस्थित मिले, बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बच्चों का मौखिक परीक्षण किया और जनरल नॉलेज के क्वेश्चन पूछे जिसमें बच्चों ने लगभग सत प्रतिशत उत्तर दिए इस विद्यालय में दो महिला शिक्षक मनीषा वर्मा इंचार्ज प्रधानाचार्य और विनोदिनी यादव शिक्षामित्र मौजूद मिली जबकि अर्चना सेगर छुट्टी पर थी और संतोष कुमार दुबे अनुपस्थित मिले सुरेंद्र सिंह अतिरिक्त कर्मी व सोनम कुमारी और जागेश्वरी देवी रसोईदार मौजूद मिले, वही सुरेंद्र सिंह अतिरिक्त कर्मी का मानदेय 8 माह से नहीं आया है जिसको 400 रु प्रतिमाह दिया जाता है, जबकि मलगवा मंदिर में भी एक शिक्षामित्र अनुपस्थित मिले। ग्राम अमावता का परिवेश जलमग्न मिला जिस पर बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने डीपीआरओ शिव शंकर सिंह से बात करने की बात कही जिससे प्राथमिक विद्यालय अमावता में जलभराव की समस्या का निस्तारण हो सके।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद