Post Top Ad
Tuesday, July 12, 2022
UP, जिलाधिकारी ने बाढ़ आपदा, सूखा आदि को लेकर की बैठक।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बाढ़ आपदा एवं सूखा को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी द्वारा बाढ़ के दृष्टिगत सभी संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर कार्य योजना के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें, जिससे बाढ़ आने पर जनहानि से बचा जा सके। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर लिया जाए और उसके अनुरूप पूर्व में ही व्यवस्था कर ली जाएं। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित किया कि क्षेत्र में नाव/ मल्हार को नंबर आदि की सूची तैयार रखें। कम्युनिटी किचन के संबंध में पूर्व से ही व्यवस्था कर ली जाएं। बाढ़ से प्रभावित होने वाले क्षेत्र के लोगों को भी सूची देखकर गोताखोर के नंबर अवश्य प्राप्त कर लें। कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी गई है जिसका नंबर 05683-249660 है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि बाढ़ की स्थिति में बाढ़ कंट्रोल रूम पर जानकारी दें, जिससे प्रभावितों को राहत दिलाई जा सके। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यकतानुसार दवाओं आदि की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने दवाओं की किट आदि पूर्व में ही तैयार करने के निर्देश दिए। पशु चिकित्सा अधिकारी को पशुओं के चारा, दवा आदि की व्यवस्था करने को कहा। डीपीआरओ साफ-सफाई किये जाने हेतु निर्देश दिए। विद्युत विभाग के कंट्रोल रूम स्थापित करने को निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टेबल ट्रांसफार्मर रखा जाए, जिससे तत्काल व्यवस्था प्रभावित की जा सके। पीडब्ल्यूडी विभाग को सड़कों की मरम्मत कराने हेतु निर्देश दिए। बीएसए को राहत शिविर को ध्यान में रखकर विद्यालयों की व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने हेतु निर्देश दिए। सूखे की स्थिति से तालाबों का भरा जाना, पशुओं के चारे की व्यवस्था, कम पानी में बोई जाने वाली फसलों की जानकारी दी जाए। हैंडपंपों की मरम्मत आदि का कार्य समय से सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पशु चारा, पेयजल, दवा आदि व्यवस्था पूर्व से कर ली जाए, जिससे प्रभावित को सहायता समय से पहुंचाई जा सके उन्होंने सभी विभागों से आवश्यकतानुसार कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करने के भी निर्देश दिए जिससे समय पर कार्य किया जा सके। बैठक के दौरान अपर जिला अधिकारी राजस्व रेखा एस चौहान, समस्त एसडीएम, समस्त ईओ, समस्त खंड विकास अधिकारी, विद्युत विभाग, सिंचाई विभाग तथा संबंधित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद