Post Top Ad
Tuesday, July 12, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, दिव्यांग रेप पीड़िता आईजी कार्यालय के बाहर करेगी आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।
UP, दिव्यांग रेप पीड़िता आईजी कार्यालय के बाहर करेगी आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी दिव्यांग दुष्कर्म पीड़िता ने न्याय न मिलने पर आईजी कार्यालय के बाहर आत्महत्या कर लेने की धमकी दी है। सोमवार को इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने दो साल पहले मुकदमा तो दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपी को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। पीड़िता की शिकायत के मुताबिक चार साल पहले वह अपनी सहेली की शादी में गयी थी। वहां लवेदी निवासी विनोद कुमार सिंह ने शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म करता रहा। 2020 में विनोद कुमार की आर्मी में नौकरी लग गई और वह ट्रेनिंग पर चला गया। इसके बाद माता-पिता ने शादी करने से मना कर दिया है, कहा कि लड़की दिव्यांग है। यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आईजी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठेगी और फिर भी उसे न्याय नहीं मिला तो वह आईजी कार्यालय के बाहर आत्महत्या करेगी। इस संबंध में सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार ने बताया कि अभी तक आरोपी ने स्टे ले रखा था। इस मामले में कोर्ट से एनबीडब्ल्यू का आदेश प्राप्त कर लिया है। साथ ही आरोपी इस समय अरुणाचल प्रदेश में है। इसके लिए आईजी के यहां से अनुमति लेनी पड़ी है। अनुमति मिल गई है। मंगलवार को टीम आरोपी की गिरफ्तारी को रवाना होगी।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद