UP, नरकीय जीवन जीने को मजबूर गांधीनगर वार्ड वासी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, July 27, 2022

UP, नरकीय जीवन जीने को मजबूर गांधीनगर वार्ड वासी।

नरकीय जीवन जीने को मजबूर गांधीनगर वार्ड वासी।

UP, नरकीय जीवन जीने को मजबूर गांधीनगर वार्ड वासी।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
अजीतमल। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के वार्ड गांधीनगर सराय अमिलिया के बीचो-बीच स्थित तालाब आसपास स्थित मकानों में रहने वाले बाशिंदों के लिए जी का जंजाल बन चुका है नगर पंचायत की लापरवाही ना कहे तो क्या ? तालाब की कई वर्षों से साफ सफाई भी नहीं की गई सफाई ना होने से तालाब का पानी लोगों के दरवाजे तथा गलियों में भरा है गलियों में पानी भरा होने से आम जनमानस तथा बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। उक्त समस्या की शिकायत वार्ड वासियों ने कई बार नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी महोदय से की किंतु आला अधिकारियों ने ना ही मौका मुआयना किया और ना कई वर्षों से चली आ रही समस्या का समाधान करने का प्रयास किया। गत वर्ष डेंगू रोग फैलने से कई लोग बीमार पड़े थे जिसमें एक बालिका की डेंगू से मौत हो गई थी वार्ड वासियों ने शासन प्रशासन से उक्त समस्या से निजात दिलाने की गुजारिश की है। समाजवादी पार्टी के युवा नेता ओमवीर सिंह यादव ने मीडिया से मुखातिब हो लोकभारती संवाददाता को बताया कि वर्तमान पंचवर्षीय में स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए डकारने वाली नगर पंचायत के वाशिंदे बजवजाती नालियां, जगह-जगह कूड़े के ढेर और नगर का टूटा फूटा फुटपाथ करोड़ों रुपए की लागत से बना नाला निर्माण किंतु समस्या जस की तस है जो नगर पंचायत भीषण गर्मी में अठारह हजार की आबादी को 2 माह से पानी भी मुहैया नहीं करवा सकी उससे विकास की एवं स्वच्छता की उम्मीद क्या की जा सकती है। भारतीय स्टेट बैंक ग्राहक सेवा केंद्र संचालक शांति स्वरूप राजपूत ने बताया नगर का समस्त पद पर गैस पाइप लाइन डालने के लिए खुद आ गया किंतु फुटपाथ को सही करवाने का भी लाखों रुपया आया लेकिन काम में ना लगा कर खुद ही डकार लिया आए दिन मिट्टी धंसने से छोटे तथा बड़े वाहन फंस जाते हैं जिससे आने-जाने में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...