Post Top Ad
Wednesday, July 27, 2022
UP, आजादी के दीवानों की याद में हर घर फहरेगा तिरंगा।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 11 से 7 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाए जाने को लेकर हर घर तिरंगा के संबंध में जिलाधिकारी प्रकाश चन्द्र श्रीवास्तव द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में समस्त खण्ड विकास अधिकारी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत को झंडा वितरण कराए जाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक क्षेत्र में हर घर की सूची तैयार कराकर झंडों का वितरण कराया जाए। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को 11 से 17 अगस्त तक मनाए जाने वाले स्वतंत्रता सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रमों को कराए जाने की कार्य योजना बनाए जाने के लिए निर्देशित किया। बैठक के दौरान उन्होंने अवगत कराया कि 11 से 17 अगस्त तक प्रातः 7.00 बजे से कार्यक्रम कराए जाने की रूपरेखा तैयार की गई है जो कि प्रतिदिन क्रमश: स्कूली बच्चों की रैली, महिला सशक्तिकरण प्रदर्शन रैली, किसान बन्धु की रैली, मैराथन, प्रभात फेरी, पुलिस प्रशासन द्वारा मैराथन एवं पुलिस विभाग की रैली का आयोजन कराया जाएगा। बैठक में अपर जिलाधिकारी राजस्व रेखा एस चौहान, अपर जिलाधिकारी न्यायिक अब्दुल बासित, सीडीओ अनिल कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी तथा समस्त खण्ड विकास अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका/नगर पंचायत उपस्थित रहे।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद