UP, नाबालिग का शव पेड़ पर लटकता मिला, एसपी ने किया मौका मुआयना। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Monday, July 11, 2022

UP, नाबालिग का शव पेड़ पर लटकता मिला, एसपी ने किया मौका मुआयना।

नाबालिग का शव पेड़ पर लटकता मिला, एसपी ने किया मौका मुआयना।

UP, नाबालिग का शव पेड़ पर लटकता मिला, एसपी ने किया मौका मुआयना।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। औरैया जनपद के अयाना थाना क्षेत्र के बीझलपुर गाँव में एक नाबालिग किशोरी का पेड़ पर लटकता शव मिलने सेक्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पर पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को निचे उतार कर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम में लिए भिजवाया इस दौरान फोरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य एकत्र किये घटना की सूचना पाकर मौके पर औरैया पुलिस अधीक्षक चारु निगम व सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार मौके का मुआयना कर सख्त दिशानिर्देश देकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही के आदेश दिए। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने फंदे का बभी अंदाजा लगाया। इसके बाद एसपी ने जमीन से पेड़ की टहनी का माप लेने के निर्देश दिए। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राधेश्याम की 16 वर्षीय छोटी बेटी साधना का शव मख़लू पांडेय के खेत में फांसी के फंदे पर झूलता हुआ मिला। परिजनों को इसकी जानकारी तब हुई, जब साधना का सौतेला भाई बकरी चराने गया हुआ था। परिजनों ने बताया कि साधना कक्षा पांच तक पढ़ी थी। शनिवार को गांव निवासी अमर सिंह की बेटी संजू की शादी थी। रविवार को परिजन उसकी विदाई समारोह में शामिल होने गए थे। पिता ने बताया कि उसने बेटी की शादी एक वर्ष पहले तय की थी। बेटी के बालिग हो जाने पर शादी कराने की बात हुई थी। वहीं जानकारी यह भी मिली है कि बेटी शादी को लेकर दबाव बनाती थी। पुलिस ने बताया है कि रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।

UP, नाबालिग का शव पेड़ पर लटकता मिला, एसपी ने किया मौका मुआयना।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...