UP, धर्मेंद्र यादव जिला अध्यक्ष व पतंजलि दुबे चुने गए जिला मंत्री। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, July 31, 2022

UP, धर्मेंद्र यादव जिला अध्यक्ष व पतंजलि दुबे चुने गए जिला मंत्री।

धर्मेंद्र यादव जिला अध्यक्ष व पतंजलि दुबे चुने गए जिला मंत्री।

UP, धर्मेंद्र यादव जिला अध्यक्ष व पतंजलि दुबे चुने गए जिला मंत्री।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
औरैया। उत्तरप्रदेश लेखपाल संघ जनपद औरैया का जिला यूनियन दिनांक 31.7.22 को हुए चुनाव में जनपद के सभी लेखपालों ने जिला महा सचिव (जिला मंत्री) पद पर पतंजलि दुबे को चुना गया। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी अंकित तिवारी को 18 मतों से हराया। पतंजलि दुबे को कुल 70 मत प्राप्त हुए। वहीं जिलाध्यक्ष पद पर धर्मेन्द्र यादव को 73 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अशोक दोहरे को 24 मतों से हराया। जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर सुशील सेंगर 81 मत पाकर विजयी घोषित हुए। जिला उपमंत्री पद पर दिनेश सेंगर ने 79 मत पाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्वर्ण प्रताप को 37 मतों से हराया। जिला कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कु. रश्मि राठौर, जिला कोषाध्यक्ष पद पर शैलेन्द्र वर्मा निर्वाचित हुए तथा आडीटर पद पर गुड्डन सिंह निर्विरोध चुनी गई। गौर तलब है कि जिला महासचिव (जिलामंत्री) पद पर चुने गए पतंजलि दुबे जनपद के प्रतिष्ठित राजनैतिक परिवार से ताल्लुक रखते हैं, उन्होंने अपनी विजय पर सभी लेखपाल साथियों को धन्यवाद दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...