UP, हत्या के आरोप पर विवाहिता का शव छोड़कर भागे ससुराल वाले। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, July 13, 2022

UP, हत्या के आरोप पर विवाहिता का शव छोड़कर भागे ससुराल वाले।

हत्या के आरोप पर विवाहिता का शव छोड़कर भागे ससुराल वाले।

UP, हत्या के आरोप पर विवाहिता का शव छोड़कर भागे ससुराल वाले।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
बिधूना। विवाहिता का शव लेकर पहुंचे ससुराल वालों पर मायके पक्ष ने मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाकर जब पुलिस को सूचना दी। इस पर ससुरालीजन शव छोड़कर भाग गए। न्यायिक तहसीलदार ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। डोडापुर निवासी रामपाल के बेटे संजीव की शादी बेला थाना क्षेत्र के माधव नगर निवासी रामचंद्र की बेटी रीना के साथ पांच साल पहले हुई थी। संजीव, रीना के साथ फिरोजपुर पंजाब में रहकर निजी कंपनी में नौकरी करता था। सोमवार रात 11 बजे पर संजीव अपनी पत्नी रीना का शव लेकर गांव डोडापुर स्थित घर पर आया। ससुराल वालों ने रीना के मायके वालों को उसकी मौत की सूचना दी। इस पर मायके पक्ष ने पुलिस को मारपीट कर हत्या किए जाने की जानकारी दी। सूचना पाकर पुलिस व न्यायिक तहसीलदार डोडापुर गांव की ओर चल दिए। उनके डोडापुर आने की सूचना मिलते ही ससुरालीजन मृतका का शव घर पर छोड़कर भाग गए। मृतका रीना के भाई संदीप ने बताया कि उसके जीजा संजीव ने उसकी बहन की फिरोजपुर में पीट-पीट कर हत्या कर दी, इसके बाद शवले आए। बताया कि बहन के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ बिधूना महेंद्र प्रताप ने बताया कि महिला के भाई की सूचना पर पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

UP, हत्या के आरोप पर विवाहिता का शव छोड़कर भागे ससुराल वाले।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...