Post Top Ad
Tuesday, July 12, 2022
Home
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
UP, जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, शिक्षण संस्थान का भी किया औचक निरीक्षण।
UP, जिलाधिकारी ने बाढ़ प्रभावित गांवों का किया दौरा, शिक्षण संस्थान का भी किया औचक निरीक्षण।
घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
ओरैया। जिला अधिकारी ने कहा कि मैं हर संभव आप सबके साथ मदद के लिए खड़े हैं। किसी भी तरीके की ग्राम वासियों को समस्या हो तो वह ककोर कलेक्ट्रेट में आकर अपनी समस्या को बता सकते हैं। आप लोगों की समस्या को तुरंत निस्तारण करने का मैं काम करूंगा। जिलाधिकारी ने अपना मोबाइल नंबर ग्राम वासियों को लिखवा बाढ़ पीड़ित ग्राम वासियों को आशा और विश्वास की जागी अलख। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने अयाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों का निरीक्षण किया। साथ ही विद्यालय, ग्राम पंचायतों के कार्य का निरीक्षण कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, एसडीएम अजीतमल अखिलेश कुमार, तहसीलदार अभिनव वर्मा, बीडीओं सर्वेश कुमार ने मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की जुहीखा व बरबटपुर ग्राम पंचायत का दौरा किया। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से बाढ़ से होने वाले प्रभाव की जानकारी ली, पंचायत स्तर पर किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों को बाढ़ से बचने के तरीकों के बारे में जागरुक किया व विकास से संबंधित बारीकियां समझाईं। जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय जुहीखा का निरीक्षण कर बच्चों से कुछ सवाल-जवाब किए। बच्चों के जवाब दे देने पर शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके की सराहना की। इसके बाद बच्चों को मिड डे मील में दिए गए दाल-चालव को चख कर गुणवत्ता परखी। जिलाधिकारी ने बरबटपुर ग्राम पंचायत के मजरा बड़ी गूंज में ग्रामीणों की समस्या सुनी। ग्रामीणों ने बाढ़ जाने के बाद खेतों में जमा हुई बालू को हटाने की मांग की जिसपर जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि स्वयं व पंचायत के निर्माण कार्य के लिए आप खेतों से बालू हटा सकते है। जिसके लिए आपको जिलाधिकारी कार्यालय य खनन विभाग में प्रार्थना पत्र व रॉयल्टी जमा करनी होगी। गांव निवासी रमेश चंद्र ने जिलाधिकारी को बताया कि उसकी पत्नी प्रेमा देवी की मौत करीब डेढ़ माह पहले आई आंधी में झोपड़ी गिरने से हो गई थी। लेकिन अभी तक मुआवजा नहीं मिला। इस पर जिलाधिकारी ने एसडीएम अजीतमल को १० दिन के अंदर मदद दिलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की झोपड़ी देख कर पात्रता सूची बनाने को कहा। जिससे आवास दिलाने में दिक्कत न हो। इस दौरान जिलाधिकारी ने ग्रामीणों के साथ फोटो भी खिंचवाईं।
Tags
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद