Post Top Ad
Sunday, July 3, 2022
Home
अपराध
गुना
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने महिला के ऊपर डीजल डालकर लगाई आग, VIDEO हो रहा वायरल।
जमीन विवाद को लेकर दबंगों ने महिला के ऊपर डीजल डालकर लगाई आग, VIDEO हो रहा वायरल।
गुना। जिले में जमीनी विवाद के चलते कुछ लोगों ने आदिवासी महिला के ऊपर डीजल डालकर आग लगा दी। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। महिला बुरी तरह झुलस गई है, उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि महिला ने स्वयं आग लगाई है, फिलहाल मामले की जांच जारी है। एसपी के मुताबिक, पीड़ित महिला के पति की शिकायत पर मामला दर्ज करके तीन आरोपियों के खिलाफ एफ़आईआर दर्ज कर ली गई है। इनमें से 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।
धनोरिया निवासी अर्जुन सहरिया के अनुसार, उसकी पत्नी रामप्यारी बाई खेत पर बोवनी के लिए गई हुई थी। कुछ दिन पहले ही उन्हें कानूनी लड़ाई के बाद अपनी 6 बीघा जमीन पर कब्जा मिला था। आरोपियों ने जमीन को अपने कब्जे में कर रखा था, जिसे राजस्व अमले ने आरोपियों के चंगुल से मुक्त कराया था। तहसीलदार न्यायालय से केस जीतने के बाद पति-पत्नी ने अपनी जमीन पर खेती-बाड़ी शुरू कर दी थी। पीड़ित महिला रामप्यारी सहरिया जब खेत पर काम कर रही थी, उसी वक्त आरोपियों ने खेत पर जाकर ट्रैक्टर से डीजल निकाल कर रामप्यारी के ऊपर उड़ेल दिया और आग लगा दी। इस वारदात को अंजाम देने में 8-10 लोग शामिल थे। इसका घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें महिला का आधा शरीर जला हुआ स्पष्ट दिखाई दे रहा है। वहीं, वीडियो में उसका पति आरोपियों के नाम बता रहा है।
Tags
# अपराध
# गुना
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
गुना,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com




No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद