राजगढ़/तलेन, गोशाला में बाढ़ का पानी भर जाने से लगभग 55 गायो की मौत, प्रबंधन की लापरवाही आई सामने। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, August 25, 2022

राजगढ़/तलेन, गोशाला में बाढ़ का पानी भर जाने से लगभग 55 गायो की मौत, प्रबंधन की लापरवाही आई सामने।

गोशाला में बाढ़ का पानी भर जाने से लगभग 55 गायो की मौत, प्रबंधन की लापरवाही आई सामने।

राजगढ़/तलेन, गोशाला में बाढ़ का पानी भर जाने से लगभग 55 गायो की मौत, प्रबंधन की लापरवाही आई सामने।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। मामला राजगढ़ जिले के तलेन के समीप ग्राम निंद्रा खेड़ी में स्थित प्रीतम गौशाला का है। प्रीतम गोशाला संत प्रीतम महाराज द्वारा संचालित की जाती है जो शासकीय अनुदान गौशाला है। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व ग्रामीणों का कहना है कि भारी बारिश के चलते सोमवार को उगल नदी का पानी गोशाला में भर गया, जिससे लगभग 50 से 55 गायो की मौत हो गई। गौशाला के मुख्य द्वार पर ताला लगा हुआ था, नदी का पानी बढ़ने पर यदि गौशाला कर्मचारियों द्वारा ताला खोलकर गायों को छोड़ दिया जाता तो गायों की मृत्यु नहीं होती। वहीं गौशाला में गायों की मृत्यु हो जाने के पश्चात कर्मचारियों द्वारा मृत गायों को नदी में बहा दिया गया।

राजगढ़/तलेन, गोशाला में बाढ़ का पानी भर जाने से लगभग 55 गायो की मौत, प्रबंधन की लापरवाही आई सामने।

बुधवार को बाढ़ का पानी कम होने पर मामले का खुलासा हो पाया। सूचना मिलने पर शाम को पुलिस प्रशासन थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा, व बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। नदी में बहाई गई कुछ गाये यहां-वहां किनारों पर मृत पड़ी हुई मिली, जिन्हें रात्रि में ही जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर दफनाया गया। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ता द्वारा रात्रि में ही तलेन थाना पहुंचकर संत प्रीतम महाराज व गोशाला कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई। अगले दिन गुरुवार को दिन में भी मतृ गायों को ढूंढ कर जेसीबी से गड्ढा खोदकर दफनाया गया।

राजगढ़/तलेन, गोशाला में बाढ़ का पानी भर जाने से लगभग 55 गायो की मौत, प्रबंधन की लापरवाही आई सामने।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...