भोपाल, मुख्‍यमंत्री चौहान ने 78 कर्तव्‍यनिष्‍ठ अधिकारियों को राष्‍ट्रपति पदक किए प्रदान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 16, 2022

भोपाल, मुख्‍यमंत्री चौहान ने 78 कर्तव्‍यनिष्‍ठ अधिकारियों को राष्‍ट्रपति पदक किए प्रदान।

मुख्‍यमंत्री चौहान ने 78 कर्तव्‍यनिष्‍ठ अधिकारियों को राष्‍ट्रपति पदक किए प्रदान।

भोपाल, मुख्‍यमंत्री चौहान ने 78 कर्तव्‍यनिष्‍ठ अधिकारियों को राष्‍ट्रपति पदक किए प्रदान।

घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 अगस्‍त 2022 स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर आजादी के अमृत महोत्सव में लाल परेड ग्राउंड भोपाल में सोमवार को राज्य स्तरीय समारोह में पुलिस, जेल और नागरिक सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों को राष्ट्रपति के वीरता, विशिष्ठ सेवा और सराहनीय सेवा पदकों से सम्मानित किया।

वीरता के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक- पुलिस अधीक्षक सागर तरूण नायक, पुलिस अधीक्षक रतलाम अभिषेक तिवारी, कनकी बालाघाट हॉक-फोर्स के सहायक सेनानी रवि द्विवेदी, उप निरीक्षक हिम्मत सिंह, विपिन खलको, राम पदम, अजीत सिंह और सहायक उप निरीक्षक बैसाखू लाल को प्रदान किया गया। विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक- अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अजाक) पुलिस मुख्‍यालय भोपाल राजेश कुमार गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (गुप्तवार्ता) आदर्श कटियार, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (प्रशासन) डी. श्रीनिवास राव, संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग डॉ. रवि कुमार गुप्ता, उप पुलिस अधीक्षक रेडियो पुलिस आयुक्‍तालय इंदौर सुभाष सिंह, निरीक्षक रेडियो भोपाल (सेवानिवृत्त) प्रमोद पीटर, निरीक्षक (एम) पीएस टू डीजीपी भोपाल निरंजन कुमार श्रीवास्तव और कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक, सीआईडी भोपाल लल्लूराम त्यागी को प्रदान किया गया।

भोपाल, मुख्‍यमंत्री चौहान ने 78 कर्तव्‍यनिष्‍ठ अधिकारियों को राष्‍ट्रपति पदक किए प्रदान।

सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक- पुलिस कमिश्नर इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र, पुलिस महानिरीक्षक सागर अनुराग, पुलिस अधीक्षक ग्वालियर अमित सांघी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच सुंदर सिंह कनेश, सहायक पुलिस महानिरीक्षक ई.ओ.डब्ल्यू. भोपाल पल्लवी त्रिवेदी, पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल मनु व्यास,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उप परिवहन आयुक्त कार्यालय ग्वालियर दिलीप सिंह तोमर, पुलिस अधीक्षक एमटीएस, रीवा महेन्द्र कुमार छारी, उप सेनानी 23वीं बटालियन रामप्रताप पटेल, उप सेनानी प्रथम बटालियन इंदौर चंद्रशेखर कौशिक, सहायक पुलिस महानिरीक्षक सीआईडी ध्यान सिंह चौहान, सहायक पुलिस आयुक्त इंदौर हरि सिंह रघुवंशी, उप पुलिस अधीक्षक एसबी. पु.मु. भोपाल ओम प्रकाश श्रीवास्तव, उप पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त म.प्र. भोपाल सूर्यकांत अवस्थी, सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर, इंदौर धैर्यशील येवले और निरीक्षक लोकायुक्त वीरेन्द्र कुमार सिंह, निरीक्षक ईओडब्ल्यू डॉ. दिनेश जोशी, निरीक्षक रेडियो मुख्यालय सुरेश कुमार गुप्ता, निरीक्षक (एम) पीए टू पुमनि कार्यालय ग्रामीण इंदौर सुनील कुमार जैन, सूबेदार (एम) प्रशासन हिमांशु त्रिवेदी, सूबेदार (एम) आरएपीटीसी इंदौर विनोद कुमार भटेवरा, उप निरीक्षक (एम) सीधी (स्व.) रामसुंदर सोंधिया, उप निरीक्षक (एम) प्रबंध राम बहोर वर्मा, उप निरीक्षक (एम) प्रशासन संजय सुधाकर निरखे, उप निरीक्षक रेडियो पुलिस प्रशिक्षण शाला इंदौर हरेन्द्र कुमार चन्द्रायन, (कार्यवाहक) उप निरीक्षक पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय इंदौर हरि प्रसाद तीलवे, सहायक उप निरीक्षक सीआईडी विनोद कुमार सिंह, सहायक उप निरीक्षक एसबी सेवाराम मैथिल, प्रधान आरक्षक रेडियो सुरेन्द्र कुमार मिश्रा, (कार्यवाहक) प्रधान आरक्षक रेडियो भरत कुमार मजुमदार, आरक्षक (एम) ईओडब्ल्यू प्रेमलाल तिवारी, (कार्यवाहक) प्रधान आरक्षक प्रशासन उवेस खान और आरक्षक ईओडब्ल्यू मदन मुरारी शुक्ला को प्रदान किया गया।

जेल विभाग में विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक- जेल अधीक्षक, केन्द्रीय जेल जबलपुर गोपाल प्रसाद ताम्रकार, जेल अधीक्षक (सेवानिवृत्त) क्षेत्रीय जेल प्रबंधन भोपाल रमेश चंद्र आर्य, जेल अधीक्षक जिला जेल हरदा महावीर सिंह रावत और मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल सतना बृजराज सिंह बघेल को प्रदान किया गया। जेल विभाग सराहनीय सेवा पदक- मुख्य प्रहरी (सेवानिवृत्त) जेल मुख्यालय इकबाल अहमद, मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल अजय बहादुर सिंह, मुख्य प्रहरी देवास रामेश्वर झणियों, मुख्य प्रहरी सिवनी हेमराज पटेल, मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल उज्जैन ओमप्रकाश सिंह, प्रहरी केन्द्रीय जेल रामपाल सिंह, प्रहरी मुख्य प्रहरी सब जेल लवकुशनगर राम बहादुर कोल, मुख्य प्रहरी सब जेल लखनादौन घनश्याम भाजीपाले, प्रहरी केन्द्रीय जेल इंदौर ईश्वरलाल शर्मा, मुख्य प्रहरी केन्द्रीय जेल रीवा वाल्मिक प्रसाद त्रिपाठी, प्रहरी केन्द्रीय जेल रीवा श्यामसुंदर दुबे, प्रहरी केन्द्रीय जेल भोपाल तौसीफ अहमद, सहायक ग्रेड-1 जेल मुख्यालय दिनेश सिंह रावत और कार्यपालन यंत्री जेल मुख्यालय संजीव खरे को प्रदान किया गया।

नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा के लिए विशिष्ठ सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक- डिवीजीनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड इंदौर भोजपाल वर्मा और डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड छतरपुर के करण सिंह को प्रदान किया गया। नगर सेना तथा नागरिक सुरक्षा सराहनीय सेवा के लिए पदक- डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड ग्वालियर मनीष सिंह चौहान, डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड शहडोल महेश कुमार पन्द्रे, डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड उज्जैन प्रीतिबाला सिंह, डिवीजनल कमाण्डेन्ट होमगार्ड भोपाल उषा डामर, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड पन्ना लोकनाथ बागरी, डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेन्ट होमगार्ड सागर संतोष कुमार शर्मा, कम्पनी कमाण्डर एसडीईआरएफ ग्वालियर जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी, कम्पनी कमाण्डर होमगार्ड सागर भगवत प्रसाद नामदेव, उप निरीक्षक (एम) होमगार्ड उज्जैन भारत सिंह हारी को प्रदान किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...