रायसेन/बरेली, यहां घट सकता है बड़ा हादसा, नगर प्रशासन के द्वारा नहीं किया जा रहा विशेष इंतजाम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 16, 2022

रायसेन/बरेली, यहां घट सकता है बड़ा हादसा, नगर प्रशासन के द्वारा नहीं किया जा रहा विशेष इंतजाम।

यहां घट सकता है बड़ा हादसा, नगर प्रशासन के द्वारा नहीं किया जा रहा विशेष इंतजाम।

रायसेन/बरेली, यहां घट सकता है बड़ा हादसा, नगर प्रशासन के द्वारा नहीं किया जा रहा विशेष इंतजाम।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर से लगकर निर्मित किए गए फोरलेन मार्ग पर निर्मित किए गए बारना नदी के ऊपर पुल की दशा और दिशा दयनीय इस बारिश के मौसम में हो चली है। 1 महीने पहले पुल से लगकर निर्मित की गई सड़क की साइड पूरी तरह से धसक चुकी हैं। आनन-फानन में रिपेयरिंग के नाम पर ठेकेदार के द्वारा पुल से लगाकर बड़े-बड़े पत्थर डलवा दिए गए हैं। मंगलवार को पुल के नीचे का नजारा देखने लायक रहा।


अब शहर वासी पुल के ऊपर जाकर बाढ़ का नजारा देख रहे हैं। वहीं कुछ लोग पुल के साइड में धसकी हुई जगह पर खड़े होकर बाढ़ का नजारा देख रहे हैं। जान जोखिम में डालकर लोग पुल की साइड में खड़े हुए हैं, उन स्थानों पर अधिक भीड़ लगी हुई है, जहां सड़क जर्जर हो चुकी है। जरा सी चूक और बड़ी दुर्घटना यहां घट सकती हैं। ऐसे में नगर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा यहां का मौका मुआयना नहीं किया जा रहा है, कभी भी यहां गंभीर दुर्घटना घट सकती है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...