रायसेन/सिलवानी, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 7, 2022

रायसेन/सिलवानी, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

रायसेन/सिलवानी, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। गुटोरी गांव मे भी लोगों को जागरूक एवं प्रेरित करने के उद्देश्य से शासन प्रशासन द्वारा कवायद की जा रही है। शहर हो या गांव तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही है। अनेकों प्रकार की विभिन्न संस्थाएं भी अपने-अपने स्तर से जागरूकता के लिए प्रयास कर रही है। सरपंच, सचिव, आगनवाडी एवं ग्रामीणों की मोजूदगी में ग्राम गुटोरी में भोले नाथ मंदिर से तिरंगा रैली पूरे गांव में भ्रमण कर स्कूल पहुंची।

रायसेन/सिलवानी, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ग्राम गुटोरी में भोले नाथ मंदिर परिसर से ग्रामीणों द्वारा तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। ग्राम गुटोरी के 60 से अधिक ग्रामीणों के हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए गए। पप्पू ठाकुर ने बताया कि तिरंगा रैली भोले नाथ मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई जो कि गांव का भ्रमण कर स्कूल पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। यहां ग्रामीणों को तिरंगे का महत्व एवं ध्वजारोहण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगान का गायन किया गया। इस अवसर पर पप्पू ठाकुर, सुखदेव, शिवराम रघुवंशी, सचिव राजबहादुर, सहायक सचिव राजू मस्कोले, देविंद्र कुमार एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन मौजूद रहे।

रायसेन/सिलवानी, हर घर तिरंगा अभियान को लेकर लोगों ने निकाली तिरंगा यात्रा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...