योगी के मंत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 7, 2022

योगी के मंत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश।

योगी के मंत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश।

योगी के मंत्री के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी, कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश।

घातक रिपोर्टर, शिवेंद्र सिंह सेंगर, उत्तर प्रदेश।
उत्तर प्रदेश। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मंत्री संजय निषाद की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कोर्ट ने संजय निषाद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। कोर्ट ने 10 अगस्त तक संजय निषाद को गिरफ्तार करके पेश करने का आदेश दिया है। बता दें कि इस आदेश के अनुपालन के जिम्मेदारी शाहपुर पुलिस को दी गई है। सीजेएम जगन्नाथ ने मत्स्य पालन मंत्री संजय निषाद को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है। बता दें कि जिस मामले में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद को गिरफ्तार करने आदेश दिया गया है, वो 7 साल का पहले है। जान लें कि 7 जून 2015 को सरकारी नौकरी में निषादों को 5 फीसदी आरक्षण देने की मांग को लेकर सहजनवा थाना इलाके के कसरवल में आंदोलन चल रहा था। रेलवे ट्रैक पर आंदोलनकारी बैठे थे, इस बीच विवाद बढ़ा और पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान एक शख्स की मौत हो गई थी।

हिंसा में 24 पुलिसकर्मी हुए थे घायल

फिर आरोप लगा कि शख्स की पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई थी। इससे आंदोलन उग्र हुआ और आंदोलनकारी पुलिस से भिड़ गए। आंदोलनकारियों ने पुलिस की कई गाड़ियों को आग लगा दी थी। इस हिंसा में 24 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...