रायसेन/बरेली, घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, August 3, 2022

रायसेन/बरेली, घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली।

घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली।

रायसेन/बरेली, घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकाली गई जागरूकता रैली।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शहर की सड़कें उस समय रंग बिरंगी दिखाई दी जब घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पुलिस थाना बरेली से हेलीपैड ग्राउंड तक जागरूकता रैली निकाली गई और इस जागरूकता रैली में शहर के शासकीय-अशासकीय लगभग 50 शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिला कलेक्टर अरविंद कुमार दुबे के निर्देश पर पुलिस थाना बरेली ग्राउंड में हजारों छात्र-छात्राओं के हाथों में तिरंगा लिए हुए एकत्रित हुए जहां पर एसडीएम प्रमोद गुर्जर, तहसीलदार निकिता तिवारी, सीएमओ संतोष रघुवंशी सहित शिक्षण संस्थाओं के अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। पुलिस थाना मैदान से घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली प्रारंभ की गई जो राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए हेलीपैड मैदान पर पहुंची जहां पर घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारियों ने वक्तव्य दिए। साथ ही मैदान के आसपास वृक्षारोपण किया गया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...