बेटी से की छेड़छाड़ तो आरोपी पहुंचा जेल, छूटने के बाद कर दी लड़की के पिता की हत्या। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 9, 2022

बेटी से की छेड़छाड़ तो आरोपी पहुंचा जेल, छूटने के बाद कर दी लड़की के पिता की हत्या।

बेटी से की छेड़छाड़ तो आरोपी पहुंचा जेल, छूटने के बाद कर दी लड़की के पिता की हत्या।

बेटी से की छेड़छाड़ तो आरोपी पहुंचा जेल, छूटने के बाद कर दी लड़की के पिता की हत्या।

उत्तर प्रदेश। हमीरपुर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छेड़खानी के आरोपी व उसके साथियों ने पीड़िता के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए सीएचसी में जमकर हंगामा किया। राठ क्षेत्र के मझगवां थाने के टोला रावत गांव निवासी ने बताया कि गांव के दबंग युवक रोहित ने उनके भाई की बेटी से छेड़छाड़ की थी, जिसका मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रोहित को जेल भेज दिया था। वह कुछ समय पहले जेल से छूट कर आया था। आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके भाई के साथ मारपीट करते हुए हाथ पैर तोड़ दिए थे।

आरोप है पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बावजूद आरोपी पर कोई सख्ती नहीं दिखाई। करीब 10 बजे उनके भाई किसी काम से राठ जा रहे थे। तभी गांव के बाहर नहर के पास रोहित कुमार, आशिक, मनीष, प्रशांत व रंजीत ने घेर लिया। उन्होंने भागने का प्रयास किया जिस पर आरोपियों ने गोली चला दी। पीठ में गोली लगने पर वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगा, तुरंत ही उसे सीएचसी राठ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का आरोप है कि थाना पुलिस आरोपी से मिली थी। पुलिस ने सही एक्शन लिया होता तो यह हत्या नहीं होती। परिजनों के आक्रोश व धक्कामुक्की होने पर थानाध्यक्ष मौके से भाग निकले। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की प्रथम दृष्टया थाने के दरोगा गुलाब सिंह की लापरवाही सामने आई है, जिस पर दरोगा को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में दरोगा की भूमिका की जांच की जा रही है, इसके बाद दरोगा गुलाब सिंह के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...