19 साल का छात्र लड़कियों के कमरे में घुसकर चुराता था अंडरवियर, लड़की ने देखा तो पहुंचाया जेल। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 9, 2022

19 साल का छात्र लड़कियों के कमरे में घुसकर चुराता था अंडरवियर, लड़की ने देखा तो पहुंचाया जेल।

19 साल का छात्र लड़कियों के कमरे में घुसकर चुराता था अंडरवियर, लड़की ने देखा तो पहुंचाया जेल।

19 साल का छात्र लड़कियों के कमरे में घुसकर चुराता था अंडरवियर, लड़की ने देखा तो पहुंचाया जेल।

19 साल के एक युवक पर चोरी-छिपे लड़कियों के कमरे में घुसने और उनके अंडरगारमेंट्स चुराने का आरोप लगा। जब एक लड़की ने उसे अपने कमरे से निकलते हुए देखा तो इस बात का खुलासा हुआ। उन्होंने फौरन पुलिस को फोनकर युवक को गिरफ्तार करवा दिया, यह मामला ब्रिटेन के मैनचेस्टर का है। चोरी की ये वारदात, 20 जनवरी से 2 फरवरी के बीच हुई थी। उस समय टैम मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी का छात्र था। किंग टैम को इस मामले में कोर्ट ने हाल ही में 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई। टैम को लड़कियों के कमरों में बिना इजाजत घुसने और चोरी करने का दोषी पाया गया। Minshull Street Crown Court में सुनवाई के दौरान बताया गया कि जबसे टैम हांगकांग से लौटा, वो अकेला और अलग-थलग महसूस कर रहा था, वह अवसाद में चला गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, लड़कियों के कमरे से लगातार अंडरगारमेंट्स चोरी हो रहे थे। इस बात से परेशान एक लड़की ने देखा की एक दिन टैम कमरे से निकलकर चोरी-छिपे जा रहा है। बाद में उसने अलमारी में अंडरगारमेंट्स चेक किए तो वो गायब मिले। लड़की ने ये बात अपनी फ्रेंड्स को बताई तो पता चला कि उनके साथ भी ऐसी ही घटना हुई थी। ऐसे में लड़कियों का शक यकीन में बदल गया कि उनके कपड़े चोरी होने के पीछे और कोई नहीं बल्कि किंग टैम ही है। उन्होंने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद टैम को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और माफी भी मांगी। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई, जहां टैम को चोरी के दो मामलों में दोषी ठहराया गया। उसे 6 महीने की जेल की सजा और एक साल सस्पेंडेड जेल की सजा सुनाई गई।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...