मकान पर कब्जा होने और मदद नहीं मिलने से आहत युवक ने कमिश्नरी के बाहर खुद को लगाई आग। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 6, 2022

मकान पर कब्जा होने और मदद नहीं मिलने से आहत युवक ने कमिश्नरी के बाहर खुद को लगाई आग।

मकान पर कब्जा होने और मदद नहीं मिलने से आहत युवक ने कमिश्नरी के बाहर खुद को लगाई आग।

मकान पर कब्जा होने और मदद नहीं मिलने से आहत युवक ने कमिश्नरी के बाहर खुद को लगाई आग।

मेरठ। कमिश्नरी के बाहर 45 साल के एक व्यक्ति ने खुद को आग लगा ली। यह व्यक्ति केरोसिन लेकर मेरठ कॉलेज की तरफ से कमिश्नरी की तरफ दौड़ा। जहां तेल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। आग लगने के बाद यह व्यक्ति बुरी तरीके से झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों और पुलिसकर्मियों ने दौड़कर किसी तरह आग बुझाई। झुलसे हुए व्यक्ति को जिला अस्पताल भेजा गया। यह खौफनाक घटना शनिवार दोपहर की है। व्यक्ति का नाम वशीउल्लाह बताया गया है। जिसका मकान को लेकर पड़ोसियों से विवाद था। पीड़ित का कहना था कि मेरे मकान पर कब्जा किया गया और उसमें किसी ने कोई मदद नहीं की। आत्मदाह के प्रयास की सूचना पर सिविल लाइन इंस्पेक्टर भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

वशीउल्लाह ने जैसे ही तेल छिड़ककर खुद को आग लगाई वह आग की लपटों में घिर गया और चिल्लाते हुए भागने लगा। जो कपड़े पहने हुए थे वह जलकर शरीर पर ही चिपक गए। जबकि चप्पल सड़क पर पड़ी थी। एक पॉलिथीन बीच सड़क पर मिली है, जिसमें कुछ कागजात हाथ में बताए गए। आत्मदाह के प्रयास की सूचना पर एसपी सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद एसपी सिटी जिला अस्पताल के लिए निकल गए। एसपी सिटी ने बताया कि अभी तक की जानकारी में आया है कि वशीउल्लाह नौचंदी का रहने वाला है, पूरे मामले में जांच कराई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...