राजगढ़/तलेन, नगर के मंदिरों में झूला महोत्सव की धूम। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 6, 2022

राजगढ़/तलेन, नगर के मंदिरों में झूला महोत्सव की धूम।

नगर के मंदिरों में झूला महोत्सव की धूम।

राजगढ़/तलेन, नगर के मंदिरों में झूला महोत्सव की धूम।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। सावन माह में नगर के मंदिरों मे झूला महोत्सव की धूम मची हुई है। नगर के मंदिरों व भगवान के झूलों को आकर्षक सजाकर भजन कीर्तन किए जा रहे हैं।  नगर के श्री राधा कृष्ण मंदिर मंडलोई पुरा, श्री नाथ जी मंदिर, महेश्वरी मंदिर सहित कई मंदिरों में झूला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। श्री राधा कृष्ण मंदिर मंडलोई पुरा के पुजारी नंद किशोर दुबे ने बताया कि मंदिर में हरियाली अमावस्या से झूले प्रारंभ हुऐ हैं जो कि पूर्णिमा तक चलेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु देर रात तक अपनी उपस्थित दर्ज कराते हुए भजन-कीर्तनों का आनंद उठा रहे हैं। वहीं भक्तों द्वारा ठाकुर जी को झूले मे झूलाया जा रहा है। मंदिर में रात्रि 10.30 महा आरती होती हैं, तथपश्चात प्रसाद का वितरण किया जाता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...