राजगढ़/तलेन, उप लोक सेवा केंद्र की एकल खिड़की का हुआ शुभारंभ। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, August 3, 2022

राजगढ़/तलेन, उप लोक सेवा केंद्र की एकल खिड़की का हुआ शुभारंभ।

उप लोक सेवा केंद्र की एकल खिड़की  का हुआ शुभारंभ।

राजगढ़/तलेन, उप लोक सेवा केंद्र की एकल खिड़की  का हुआ शुभारंभ।

घातक रिपोर्टर, राजेन्द्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। बुधवार को नगर तलेन में उप लोक सेवा केंद्र की एकल खिड़की का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में नरसिंहगढ़ विधायक राजवर्धन सिंह, अपर कलेक्टर कमल चंद्र नागर, एसडीएम राकेश मोहन त्रिपाठी, ई गवर्नेंस जिला प्रबंधक विजय कुमार, थाना प्रभारी उमाशंकर मुकाती व नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का स्वागत पुष्प माला पहनाकर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने फीता काटकर व पूजा अर्चना व दीप प्रज्वलित कर उप लोक सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। तत्पश्चात अतिथीयो का उद्बोधन हुआ। विधायक राज्यवर्धन सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि टप्पा कार्यालय में उप लोक सेवा केंद्र की एकल खिड़की प्रारंभ होने से तहसील मुख्यालय तक जाने में खर्च होने वाले समय व पैसे दोनों की बचत होगी तथा एकल खिड़की केंद्र पर आय जाति प्रमाण पत्र, भु-अधिकार ऋण पुस्तिका, खसरा, खतौनी, नामांतरण बंटवारा, नापतोल संबंधी आदि सेवाएं प्राप्त की जा सकेगी। कार्यक्रम का संचालन महेंद्र सिंह पटवारी ने किया व आभार नायब तहसीलदार शर्मा ने व्यक्त किया। इस मौके पर जन प्रतिनिधि गण, पत्रकार गण व नगर सहित आसपास ग्रामीण क्षेत्र के लोग उपस्थित थे। वही कार्यक्रम के पश्चात अतिथियों ने टप्पा कार्यलय पर नव निर्मित उद्यान में वृक्षारोपण किया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...