रायसेन/मंडीदीप, एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में नवीन नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का पदभार ग्रहण। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 14, 2022

रायसेन/मंडीदीप, एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में नवीन नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का पदभार ग्रहण।

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में नवीन नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का पदभार ग्रहण।

  • विधायक पटवा ने कहा - नपा की शुरुआत होते ही 96 करोड़ के काम होंगें शुरु।

रायसेन/मंडीदीप, एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम में नवीन नपा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों का पदभार ग्रहण।

घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
मंडीदीप। नगर पालिका के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों के पदभार ग्रहण कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्र भक्ति गीतों से किया गया। अहिंसा की राह पर चलकर देश की उन्नति और विकास में सहभागी होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभी शुरुआत है। शुरुआत में ही नई नपा 96 करोड़ की कार्ययोजनाओं पर कार्य करेगी, इसकी तैयारी कर ली गई है। प्रथम भाषण में नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष ने मूलभूत सुविधाओं पर जोर दिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा को याद करते हुए और भाजपा के सुशासन की बात की। कहा नगर में प्रत्येक के लिए रोटी, कपड़ा और मकान के साथ अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचे। नगर में सुशासन व्यवस्था रहे, इसका प्रयास किया जायेगा।


साथ ही नगर की प्रमुख समस्याओं में बड़ी ट्रेनों के स्टापेज, स्थानीय युवाओं को फेक्टरियों में रोजगार, नर्मदा जल को प्राथमिकता के साथ रखा। पूर्व नपा अध्यक्ष विपिन भार्गव ने नपा के खाली खजाने की बात कही। कहा कि 1996 में भी भाजपा की नपा थी, तब भी खाली खजाने के साथ समस्याओं का अंबार मिला था। राजेन्द्र अग्रवाल ने कहा कि पिछली नपा भाजपा की विचारधारा के विपरीत थी इसलिए केंद्र और राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ नही मिला। उन्हीने कहा कि विधायक पटवा द्वारा नगर को बस स्टैंड की सौगात मिली थी, लेकिन वहां शॉपिंग काम्प्लेक्स बना दिया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने सभी पार्षदों को बिना देखे नाम वचन किया। जिससे जनता और मंच पर उपस्थित लोगों सहित विधायक पटवा ने सराहना की। नगर की प्रमुख समस्याओं को व्यक्तिगत विधायक सहित जिम्मेदारों को क्रमशः गिनवाकर विकास की प्रथमिकता तय की। लोगों को आस्वस्त किया कि अब तक जिन कार्यों को अनदेखा किया गया वह उनकी प्राथमिकता में हैं।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...