रायसेन/बरेली, आजादी के अमृत महोत्सव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों का किया गया सम्मान। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, August 19, 2022

रायसेन/बरेली, आजादी के अमृत महोत्सव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों का किया गया सम्मान।

आजादी के अमृत महोत्सव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों का किया गया सम्मान।

रायसेन/बरेली, आजादी के अमृत महोत्सव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों का किया गया सम्मान।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय विद्यालय के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में बरेली के समस्त नवनिर्वाचित नगर परिषद अध्यक्ष हेमंत राजा भैया चौधरी, उपाध्यक्ष नेपाल सिंह राजपूत एवं पार्षदों का सम्मान समारोह रखा गया। इस अवसर पर ईश्वरी संदेश देते हुए ब्रम्हाकुमारी जयंती दीदी ने कहा की हम सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा करते हैं, जनमानस की भावनाओं को देखते हुए नव निर्वाचित जनप्रतिनिधि कुछ विशेष कार्य करके दिखाएंगे। यह पंचवर्षीय कार्य सभी के लिए योजना आदर्श बन जाए ऐसा कार्य ना पहले कभी हुआ और ना बाद में होगा।

रायसेन/बरेली, आजादी के अमृत महोत्सव में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित समस्त पार्षदों का किया गया सम्मान।

सभी को जनमानस की अपेक्षाओं पर खरे उतरते हुए कार्य योजना को सफल बनाने के लिए नैतिक मूल्यों की पुनः धारणा के लिए ईश्वरी शक्ति को साथ में लेकर कार्य करना है। सभी जनप्रतिनिधियों को लाल दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। सभी को राष्ट्रहित में प्रतिज्ञा कराई गई और आगे भी जनहित में कार्य करने के लिए सभी ने संकल्प लिया। इस अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों के द्वारा ईश्वरी रक्षा सूत्र बांधा गया एवं प्रतिज्ञा कराई गई, एक-एक बुराई सब ने त्यागने का संकल्प किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर सेंटर इंचार्ज ब्रम्हाकुमारी जयंती बहन जी एवं क्षेत्रीय निर्देशक ब्रह्मा कुमार शिव राम भाई जी, हीरा बहन जी, सरिता बहन जी, लक्ष्मी नारायण भाई एवं कैलाश भाई की उपस्थिति रही।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...