रायसेन/मंडीदीप, सावन का चौथा और आखिरी सोमवार, शिवालयों में उमड़ेगी भोले के भक्तों की भीड़। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, August 7, 2022

रायसेन/मंडीदीप, सावन का चौथा और आखिरी सोमवार, शिवालयों में उमड़ेगी भोले के भक्तों की भीड़।

सावन का चौथा और आखिरी सोमवार, शिवालयों में उमड़ेगी भोले के भक्तों की भीड़।

रायसेन/मंडीदीप, सावन का चौथा और आखिरी सोमवार, शिवालयों में उमड़ेगी भोले के भक्तों की भीड़।

घातक रिपोर्टर, दीपांशु सिंह जादौन, रायसेन/मंडीदीप।
मंडीदीप। भगवान भोलेनाथ का प्रिय महीना सावन कुछ दिनों में समाप्त होने वाला है। 14 जुलाई से शुरू हुआ ये पावन माह 12 अगस्त को समाप्त हो जाएगा। इस साल सावन में कुल 4 सोमवार पड़े जिसमे से 3 बीत चुके हैं। चौथा यानी सावन का आखिरी सोमवार है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना करने का विधान है। ऐसे में महादेव की कृपा पाने के लिए आखरी सोमवार पर शिवालयों में शिव भक्तों की जमकर भीड़ उमड़ेगी। भोलेनाथ के भक्त शिवलिंग का रुद्राभिषेक के साथ नर्मदा जल से जलाभिषेक भी करेंगे। खेड़ापति माता मंदिर के पुजारी पंडित बताते हैं की सावन सोमवार पर रुद्राभिषेक करने से दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। रात को 9 से 10 बजे के बीच शिवलिंग के पास घी का दीपक जलाएं। साथ ही अगले दिन शिवलिंग पर गन्ने के रस से अभिषेक करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति अच्छी रहती है। साथ ही धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

कावड़ियों का स्वागत, करेंगे नर्मदा जल से भोले का जलाभिषेक
नगर की सामाजिक संस्था ओम शिव शक्ति सेवा मंडल और श्री योग पर्यावरण सेवा समिति के तत्वाधान में जनकल्याण के निमित्त कावड़ यात्रा निकाली गई। नर्मदा के अलग-अलग तटों से प्रारंभ की गई इन यात्राओं का रविवार को नगर आगमन हुआ। यात्रा में शामिल कावड़ियों का सामाजिक संगठनों के साथ ही व्यापारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। कावड़ियों के साथ आम लोगों द्वारा भी बम-बम भोले और हर-हर महादेव के जयघोष गुंजायमान करने से पूरा नगर शिवमय नजर आया। वही इन कावड़ियों द्वारा सोमवार को विभिन्न शिवालयों के साथ शिव धाम भोजपुर पहुंचकर भगवान भोले का विधि-विधान से मां नर्मदा के जल से जलाभिषेक कर नगर, प्रदेश और देश की सुख, समृद्धि एवं उन्नति की कामना की जाएंगी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...