रायसेन/सिलवानी, रेशू जैन बनी नगर पंचायत अध्यक्ष, वहीं निशा सोनी बनी उपाध्यक्ष। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, August 6, 2022

रायसेन/सिलवानी, रेशू जैन बनी नगर पंचायत अध्यक्ष, वहीं निशा सोनी बनी उपाध्यक्ष।

रेशू जैन बनी नगर पंचायत अध्यक्ष, वहीं निशा सोनी बनी उपाध्यक्ष।

रायसेन/सिलवानी, रेशू जैन बनी नगर पंचायत अध्यक्ष, वहीं निशा सोनी बनी उपाध्यक्ष।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी नगर पंचायत भाजपा के अधिकृत नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए रेशु विभोर नायक ने की थी दावेदारी। जिसमें निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी के सामने 1 वोट से जीती रेशु जैन। भाजपा युवा मोर्चा सिलवानी के पूर्व मंडल अध्यक्ष विभोर नायक की धर्मपत्न है। वही कांग्रेस से जेवा खान को 07 मत मिले।जिसमें रेशू जैन 01 वोट से विजयी हुई। वहीं नगर परिषद कार्यालय में नगर परिषद सिलवानी उपाध्यक्ष पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

रायसेन/सिलवानी, रेशू जैन बनी नगर पंचायत अध्यक्ष, वहीं निशा सोनी बनी उपाध्यक्ष।

भाजपा की प्रत्याशी निशा संतोष सोनी को 10 वोट मिले एवं कांग्रेस के प्रत्याशी हफीज मंसुरी को 5 वोट प्राप्त हुए। इस तरह भाजपा की प्रत्याशी निशा संतोष सोनी 5 वोट से निर्वाचित घोषित हुई। नगर परिषद सिलवानी उपाध्यक्ष पद हेतु भाजपा की निशा संतोष सोनी एवं कांग्रेस से हफीज मंसुरी ने नगर परिषद उपाध्यक्ष पद हेतु नामांकन पत्र जमा किया था। संवीक्षा में दोनो विधिमान्य पाए गए थे। किसी प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापिस नही लिया था इसके बाद मतदान हुआ था। नगर परिषद कार्यालय में रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम रवीश श्रीवास्तव की उपस्थिति में निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न हुई।

रायसेन/सिलवानी, रेशू जैन बनी नगर पंचायत अध्यक्ष, वहीं निशा सोनी बनी उपाध्यक्ष।

सिलवानी नगर परिषद के 15 वार्डो से वार्ड नं 01- बृजेशरानी ठाकुर (भाजपा), वार्ड नं. 02- लखन मेहरा (भाजपा), वार्ड नं- 03- देवीसिंह भैयाभाई (भाजपा), वार्ड नं 04- अर्चना संजय मस्ताना (भाजपा), वार्ड नं- 05 शमीम उद्दीन (कांग्रेस), वार्ड नं 06- फिरदौस (भाजपा), वार्ड नं 07- हफीज मंसूरी (कांग्रेस), वार्ड नं 08- अजीम कुरैशी (कांग्रेस), वार्ड नं 09- निशा संतोष मताम्बर (भाजपा), वार्ड नं 10- जेबा कौसर खान (कांग्रेस), वार्ड नं- 11 रेशु विभोर जैन (भाजपा), वार्ड नं 12- रजिया बेगम इलियाज खान (कांग्रेस), वार्ड नं 13- अलका मिलन जैन (भाजपा), वार्ड नं 14- रागनी मोहन साहू (भाजपा) व वार्ड नं 15- प्रदीप कुशवाहा (भाजपा) पार्षद निर्वाचित हुए थे।

रायसेन/सिलवानी, रेशू जैन बनी नगर पंचायत अध्यक्ष, वहीं निशा सोनी बनी उपाध्यक्ष।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...