रायसेन/सिलवानी, धर्म, पुण्य करना हैं तो जीते जी करें, अंत समय तो कर्मो का हिसाब होगा - पंडित रामकृपालु शर्मा। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Wednesday, August 24, 2022

रायसेन/सिलवानी, धर्म, पुण्य करना हैं तो जीते जी करें, अंत समय तो कर्मो का हिसाब होगा - पंडित रामकृपालु शर्मा।

धर्म, पुण्य करना हैं तो जीते जी करें, अंत समय तो कर्मो का हिसाब होगा - पंडित रामकृपालु शर्मा।

रायसेन/सिलवानी, धर्म, पुण्य करना हैं तो जीते जी करें, अंत समय तो कर्मो का हिसाब होगा - पंडित रामकृपालु शर्मा।

घातक रिपोर्टर, जसवंत साहू, रायसेन/सिलवानी।
सिलवानी। सिलवानी तहसील के ग्राम साईखेड़ के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर पर चल रही सप्तदिवसिय मार्कण्डेय पुराण एवं वायु पुराण कथा के चतुर्थ दिवस कथा व्यास वेदाचार्य पंडित रामकृपालु शर्मा ने देवी भक्ति की महिमा बताते हुए कहा की मानव को जितने धर्म, पुण्य करना है वो इसी संसार और इसी जीव आत्मा शरीर से कर ले, क्योंकी यही का हिसाब परमात्मा के पास जायेगा। प्रभुकृपा और पूर्व जन्मों में किए हुए पुण्य जब एकत्रित होते है तो जीव को सत्यसंग की प्राप्ति होती है। क्योंकि सत्संग के बिना ज्ञान की प्राप्ति असंभव है। भगवान से सदैव सत्संग मांगना चाहिए, सत्संग देवताओं के लिए भी दुर्लभ है। सत्संग से ज्ञान रूपी मोतियों को एकत्रित कर जीव अपने जीवन को सफल कर सकता है। मृत्युलोक में किया गया हरेक कार्य फलदाई होता है। मनुष्य लोक एवं मनुष्य जन्म के बिना किसी भी लोक अथवा शरीर में किए गए कर्मो का फल प्राप्त नही होता है। क्योंकी अन्य सभी शरीर भोग योनियों व अन्य लोक भोग लोक है। वहा पर जीव केवल अपने द्वारा किए गए कर्म ही भोगता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...