रायसेन/देवरी, नगर परिषद के सफाई कर्मचारी परेशान, वेतन नहीं मिलने से नहीं मना पाए रक्षाबंधन का त्यौहार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, August 12, 2022

रायसेन/देवरी, नगर परिषद के सफाई कर्मचारी परेशान, वेतन नहीं मिलने से नहीं मना पाए रक्षाबंधन का त्यौहार।

नगर परिषद के सफाई कर्मचारी परेशान, वेतन नहीं मिलने से नहीं मना पाए रक्षाबंधन का त्यौहार।

रायसेन/देवरी, नगर परिषद के सफाई कर्मचारी परेशान, वेतन नहीं मिलने से नहीं मना पाए रक्षाबंधन का त्यौहार।

घातक रिपोर्टर, राजेश रघुवंशी, रायसेन/देवरी।
देवरी। जिले की नवीन नगर परिषद देवरी में प्रतिदिन 10 से 12 घंटे सफाई कर्मचारियों ने मेहनत करके नगर की सफाई की, उसके बाद भी वेतन नहीं मिलने की वजह से रक्षाबंधन का त्यौहार नहीं मना पाए। नगर परिषद के सचिव कमलेश चोकसे एवं उनके साथियों से सफाई कर्मचारियों ने गुहार लगाई, इसके बाद भी सचिव कमलेश चौकसे छुट्टी लेकर अपने रिश्तेदारों में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए चले गए। सफाई कर्मचारी संतोष एवं रामदास एवं उनके साथियों का कहना है की नगर परिषद के वरिष्ठ अधिकारी सीएमओ उमेश शर्मा के निर्देश के बावजूद भी हम लोगों का जानबूझकर वेतन नहीं डाला।

रायसेन/देवरी, नगर परिषद के सफाई कर्मचारी परेशान, वेतन नहीं मिलने से नहीं मना पाए रक्षाबंधन का त्यौहार।

जैसे ही पुराने कर्मचारियों को जानकारी मिली की अधिकारी रक्षाबंधन की छुट्टी पर त्योहार मनाने के लिए चले गए हैं, फिर क्या कर्मचारी बेलगाम हो गए। इसी के चलते नगर के लोगों में चर्चा है कि जब तक यहां के पुराने कर्मचारियों को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं किया जाएगा, जब तक देवरी नगर परिषद की हालत में सुधार नहीं आएगा, ऐसी चर्चा नगर में बनी हुई है। नागरिकों का कहना है की सचिव कमलेश चौकसे नगर परिषद के विभागीय काम करने के लिए योग्य नहीं है। देवरी नगर के नागरिक अगर किसी काम से उनके पास जाते हैं तो वह किसी भी काम का ठीक से जवाब नहीं दे पाते। क्योंकि नगर परिषद का उनको नालेज ही नहीं है, ऐसी आम लोगों में चर्चा है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...