राखी पूर्णिमा की पूजा पर हुआ विवाद तो बहू ने सास-जेठ-जेठानी और भतीजी की कर डाली हत्या, कटारी से किया हमला। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, August 12, 2022

राखी पूर्णिमा की पूजा पर हुआ विवाद तो बहू ने सास-जेठ-जेठानी और भतीजी की कर डाली हत्या, कटारी से किया हमला।

राखी पूर्णिमा की पूजा पर हुआ विवाद तो बहू ने सास-जेठ-जेठानी और भतीजी की कर डाली हत्या, कटारी से किया हमला।

राखी पूर्णिमा की पूजा पर हुआ विवाद तो बहू ने सास-जेठ-जेठानी और भतीजी की कर डाली हत्या, कटारी से किया हमला।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में राखी पूर्णिमा पूजा को लेकर हुए विवाद में घर के 4 सदस्यों की हत्या का मामला सामने आया है। इन सभी को एक-एक कर कटारी से मारा गया है। घटना एमसी घोष लेन थाना इलाके की है। वारदात को बुधवार रात में अंजाम दिया गया। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने अपनी सास, जेठ-जेठानी और भतीजी की हत्या की है। आरोपी महिला के पति पर भी शक है, लेकिन वो फिलहाल फरार है। रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार की रात करीब 10.30 बजे घर में राखी पूर्णिमा मनाने को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद तब और बिगड़ गया, जब पल्लबी घोष ने देखा कि ग्राउंड-फ्लोर पर टॉयलेट में एक नल खुला है और पानी बह रहा है। इस पर पल्लबी ने अपनी सास से शिकायत की कि पानी बर्बादी होने से घर में अक्सर किल्लत हो जाती है।

बातों ही बातों में विवाद गहरा गया और गुस्से में पल्लबी ने कटारी उठा ली और सबसे पहले अपनी सास माधबी (58) पर हमला कर दिया। इस दौरान बचाने आए जेठ देबाशीष (36), उनकी पत्नी रेखा (31) और 13 साल की भतीजी पर भी पल्लबी ने कटारी से हमला किया। चारों के गर्दन, कंधे, सीने और हाथ पर गहरे जख्म आए, जिससे उनकी मौत हो गई। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शवो को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने पल्लबी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पल्लबी ने चारों की हत्या की बात स्वीकार की, उसने बताया कि वह दिनभर दवा लेती है। पुलिस का कहना है कि महिला के बारे में डॉक्टरों से परामर्श किया जा रहा है कि वो मानसिक बीमारी से तो नहीं जूझ रही है। महिला ने पुलिस को यह भी बताया कि उनका कई मसलों पर घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था, स्थानीय लोगों ने कहा कि परिवार में ज्यादा मेलजोल नहीं था। पुलिस के मुताबिक, ये संयुक्त परिवार एक ही घर में रहता था। आरोपी महिला अपने पति और आठ साल के बेटे के साथ पहली मंजिल पर रहती थी, जबकि जेठ देबाशीष, उसकी पत्नी और बेटी ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...