DJ की धुन पर नाच रहे कांवड़िए का हाथ हाईटेंशन लाइन से टकराया, DJ में फैला करंट, एक की मौत। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Tuesday, August 9, 2022

DJ की धुन पर नाच रहे कांवड़िए का हाथ हाईटेंशन लाइन से टकराया, DJ में फैला करंट, एक की मौत।

DJ की धुन पर नाच रहे कांवड़िए का हाथ हाईटेंशन लाइन से टकराया, DJ में फैला करंट, एक की मौत।

DJ की धुन पर नाच रहे कांवड़िए का हाथ हाईटेंशन लाइन से टकराया, DJ में फैला करंट, एक की मौत।

इंदौर। जिले के महू में सोमवार को कांवड़ यात्रा के दौरान करंट लगने से एक कांवड़िए की मौत हो गई, जबकि तीन जख्मी हो गए। DJ की धुन पर डांस कर रहे एक कांवड़िए का हाथ 11 हजार किलोवॉट की बिजली की लाइन से टच हो गया था, जिससे वाहन में करंट फैल गया। करंट लगने से कुछ कांवड़िए वाहन की छत पर ही गिर गए, घटना सिमरोल थाना क्षेत्र की है। पुलिस के मुताबिक्क, हादसा दोपहर करीब 1 बजे हुआ। उस समय कांवड़िए आपस में डांस कॉम्पिटिशन कर रहे थे। करंट लगते ही युवक गिरने लगे, एक युवक रौनक की मौके पर ही मौत हो गई। शिव, लोकेश और अतुल झुलस गए। शिव को इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया। लोकेश और अतुल का इलाज महू में हो रहा है। इधर, एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि गंभीर घायल युवकों का इलाज चल रहा है। वहीं डीजे संचालकों के विरुद्ध लापरवाही का मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा।

DJ की धुन पर नाच रहे कांवड़िए का हाथ हाईटेंशन लाइन से टकराया, DJ में फैला करंट, एक की मौत।

वहा पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, कांवड़ यात्रा में 2 डीजे पास-पास में खड़े होकर तेज आवाज में गाने बजा रहे थे। सभी लोग मस्ती में झूम रहे थे। अचानक थोड़ी देर बाद डीजे पर चढ़े बच्चे गिरने लगे। कोई कुछ समझ पाता, उसके पहले ही इनको करंट लग गया था। सभी लोग घबरा गए और इधर-उधर भागने लगे। वहीं दोनों डीजे वाले भी गाड़ियां ले भागे। सिमरोल के ग्राम मेंमदी में हुए हादसे के पहले सभी कांवड़ यात्री तालाब के पास 1 दिन पहले रविवार रात को विश्राम करने के लिए रुके थे। यह कांवड़ यात्रा ओंकारेश्वर से जल लेकर सिमरोल क्षेत्र के ग्राम बगोदा जा रही थी। कांवड़ का यह चौथा वर्ष था। कांवड़ यात्रियों से शुल्क भी लिया जाता है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...