Post Top Ad
Saturday, September 10, 2022
Home
अपराध
ग्वालियर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
डॉक्टर पति ने मैनेजर पत्नी से राइफल अड़ाकर मांगे 10 लाख, नहीं देने पर करता अननैचुरल सेक्स, पिटाई से बचने सास को देती 10 हजार महीना।
डॉक्टर पति ने मैनेजर पत्नी से राइफल अड़ाकर मांगे 10 लाख, नहीं देने पर करता अननैचुरल सेक्स, पिटाई से बचने सास को देती 10 हजार महीना।
ग्वालियर। एक गर्वमेंट बैंक की असिस्टेंट मैनेजर के साथ उसके ही पति द्वारा अननैचुरल सेक्स करने का मामला सामने आया है। असिस्टेंट बैंक मैनेजर से डॉक्टर पति शादी के बाद से ही गलत तरीके से संबंध बना रहा था, विरोध करने पर वह सीने पर राइफल अड़ा देता था। वह उससे दहेज में 10 लाख रुपए लाने की डिमांड करता था। मारपीट से बचने के लिए वह सास को अपनी सैलरी से 10 हजार रुपए महीना देती थी। बैंक ऑफिसर ने इस दौरान एक बेटे को भी जन्म दिया, लेकिन प्रेग्नेंसी के समय भी डॉक्टर पति अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। पत्नी ने विरोध किया तो उसने बेटे समेत उसे घर से निकाल दिया। दो दिन पहले पत्नी ने मामले की शिकायत थाटीपुर थाने में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अननैचुरल सेक्स और दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। थाटीपुर निवासी 30 वर्षीय महिला एक गर्वमेंट बैंक में बतौर असिस्टेंट मैनेजर पदस्थ हैं। 15 जनवरी 2020 को उनकी शादी थाटीपुर निवासी डॉ. राजू (बदला हुआ नाम) के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन तक तो ठीक चला, लेकिन शादी के एक महीने बाद पति का असली चेहरा उसके सामने आ गया। पति अननैचुरल सेक्स करने लगा, पत्नी ने विरोध किया तो अलमारी से राइफल निकालकर उसके सीने पर अड़ा दिया था। इसके बाद यह रोज की बात हो गई। वह उसे दहेज के लिए भी प्रताड़ित करने लगा, उसने 10 लाख रुपए की डिमांड की।
असिस्टेंट बैंक मैनेजर ने पुलिस को बताया कि ऐसा नहीं है कि पति ही उसे प्रताड़ित करता था। 10 लाख रुपए के लिए सास-ससुर व देवर भी प्रताड़ना देते थे। कई बार उसे पीटा जाता था। बचने के लिए उसने सास को 10 हजार रुपए महीना अपनी सैलरी से देना शुरू कर दिया। इसके बाद भी उस पर प्रताड़ना कम नहीं हुई। पति गलत तरीके से संबंध बनाने के लिए पीटता था, तो सास-ससुर और देवर दहेज के लिए। शादी की पहली सालगिरह पर बैंक ऑफिसर के पिता ने डॉक्टर दामाद को सोने की चेन और एक लाख रुपए नकद दिए थे। कुछ समय बाद महिला ने बेटे को जन्म दिया। उसे लगा कि अब सब कुछ ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पति और उसके परिजन की डिमांड कम नहीं हुई। एक दिन उसे बेरहमी से पीटा और घर से निकाल दिया, जिसके बाद से वह असिस्टेंट बैंक मैनेजर अपने पिता के घर रह रही है। साथ ही शुक्रवार को पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति व उसके पिता, भाई और मां पर मामला दर्ज कर लिया।
Tags
# अपराध
# ग्वालियर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Labels:
अपराध,
ग्वालियर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद