राजगढ़/तलेन, अनंत चतुर्दशी पर अखाड़े एवं झांकियों के साथ निकला विशाल चल समारोह। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Saturday, September 10, 2022

राजगढ़/तलेन, अनंत चतुर्दशी पर अखाड़े एवं झांकियों के साथ निकला विशाल चल समारोह।

अनंत चतुर्दशी पर अखाड़े एवं झांकियों के साथ निकला विशाल चल समारोह।

राजगढ़/तलेन, अनंत चतुर्दशी पर अखाड़े एवं झांकियों के साथ निकला विशाल चल समारोह।

घातक रिपोर्टर, राजेंद्र यादव, राजगढ़/तलेन।
तलेन। अनंत चतुर्दशी पर्व पर झांकियों एवं अखाड़ा के साथ विशाल चल समारोह नगर में हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के तत्वधान में निकाला गया। यह चल समारोह बड़े गणेश मंदिर से आरती के पश्चात दोपहर 2.00 बजे प्रारंभ हुआ। मंदिर पर आरती के पश्चात अनंत भगवान के फूलों से सुसज्जित विमान की आरती उतारी गई। तत्पश्चात यह चल समारोह विभिन्न झांकियों व अखाड़ों के साथ प्रारंभ हुआ। अनंत भगवान के विमान की नगर वासियों द्वारा आरती उतारी गई तथा चल समारोह का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

राजगढ़/तलेन, अनंत चतुर्दशी पर अखाड़े एवं झांकियों के साथ निकला विशाल चल समारोह।

चल समारोह में शामिल अखाड़ों, जाटव व्यामशाला बारवां, श्री बजरंग व्यामशाला बारवां, श्री महावीर अखाड़ा केवट मोहल्ला, श्री बजरंग अखाड़ा यादव मोहल्ला, श्री बजरंग व्यामशाला सद्गुरू आश्रम आदि अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज कलाओं का प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर चल समारोह में बजरंग कला मंडल, रैदास कला मंडल, मां योगेश्वरी कला मंडल, श्री सिद्धिविनायक कला मंडल, हिंदू धार्मिक उत्सव समिति व नगर परिषद की झांकी, आशीर्वाद कला मंडल काछीपुरा सहित कई झांकियों ने चल समारोह में भाग लिया। नगर परिषद एवं उत्सव समिति की झांकि व अन्य झांकियां आकर्षक का केंद्र रही।

राजगढ़/तलेन, अनंत चतुर्दशी पर अखाड़े एवं झांकियों के साथ निकला विशाल चल समारोह।

चल समारोह नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ नरसिंहलाल चौराहा पर पहुंचा जहां पर आयोजित कार्यक्रम में हिंदू धार्मिक उत्सव समिति के अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा अखाड़ों के उस्तादों, झांकी समिति के अध्यक्षों का साफा, श्रीफल, पुष्प मालाओं, प्रशंसा पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोपाल कृष्ण यादव ने किया। कार्यक्रम के पश्चात चल समारोह गांधी चौक से होते हुए रात्रि में उगल नदी पर पहुंचा, जहां पर महाआरती के पश्चात प्रतिमाओं का विसर्जन सम्मान पूर्वक किया गया। इस चल समारोह में पुलिस प्रशासन, कार्यालय टप्पा, नगर परिषद सहित प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारियों का व्यवस्था, सुरक्षा में विशेष सहयोग रहा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...