Post Top Ad
Friday, September 9, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
आरिफ और तनु ने भागकर की शादी, लॉज के कमरा नं 111 में रुके, की थी सुरक्षा की मांग, अब एक की मौत।
आरिफ और तनु ने भागकर की शादी, लॉज के कमरा नं 111 में रुके, की थी सुरक्षा की मांग, अब एक की मौत।
उत्तर प्रदेश। प्रयागराज में सिविल लाइंस इलाके में एक लॉज में ठहरे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी मौत की सूचना पर होटल पहुंची सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना की सूचना मृतक युवक और उसकी पत्नी के परिवार को दे दी गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के गेट नंबर 4 के सामने गुरु कृपा लॉज में बुधवार को गोरखपुर से 22 साल का आरिफ अंसारी और 20 साल की तनु आकर ठहरे थे। रिसेप्शन पर आरिफ अंसारी ने अपनी आईडी भी दी थी, जिसके आधार पर उन्होंने लॉज में 111 नंबर कमरा बुक कराया था।
लॉज के मालिक सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक गुरुवार की सुबह लड़की ने अपने पति आरिफ अंसारी की तबीयत खराब होने की सूचना रिशेप्शन पर दी और अस्पताल ले जाने की बात की। इसके बाद उन्होंने अस्पताल ले जाने की बात लिखित में लेने के बाद उसे ले जाने की इजाजत दे दी। हालांकि इसी दौरान लॉज मालिक ने पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस जब कमरे में पहुंची तो लड़के की मौत हो चुकी थी। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने इस बात की सूचना मृत युवक के परिजनों को दे दी है। इसके साथ ही युवती की मां को भी इसकी सूचना दी गई है। बता दें कि युवती की मां ने 28 अगस्त को गोरखपुर के बांसगांव थाने में अपनी बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
होटल मालिक के मुताबिक युवक और युवती ने गोरखपुर में शादी कर ली थी। दोनों परिजनों से सुरक्षा की मांग को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट आए थे। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसकी वजह से उसकी मौत हुई है। हालांकि इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। वहीं प्रयागराज पुलिस द्वारा जारी प्रेस रिलीज में बताया गया है कि गुरु कृपा लॉज के रूम नं 111 में एक युवक आरिफ अंसारी के जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लेने की सूचना प्राप्त हुई है। इस सूचना पर सिविल लाइंस थाने के प्रभारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना के संबंध में सूचित किया गया है। घटना के सभी पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक जांच की जा रही है।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद