शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, परिजन ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, मां और बहन समेत 7 गिरफ्तार। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Friday, September 9, 2022

शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, परिजन ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, मां और बहन समेत 7 गिरफ्तार।

शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, परिजन ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, मां और बहन समेत 7 गिरफ्तार।

शादी का झांसा देकर करता रहा रेप, परिजन ने शादी के लिए धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव, मां और बहन समेत 7 गिरफ्तार।

उत्तर प्रदेश। बांदा में एक युवक ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। आरोप है कि युवक और उसके परिजन ने लड़की को मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव भी बनाया। पुलिस ने लड़की की शिकायत पर रेप और धर्म परिवर्तन का केस दर्ज कर 7 लोगों को अरेस्ट किया है, एक आरोपी फरार है। जानकारी के मुताबिक, शहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की एक सितंबर को साइबर कैफे जा रही थी। रास्ते में उसका प्रेमी अपने परिजन की मदद से उसे बहला फुसलाकर कानपुर ले गया। वहां से लखनऊ, झांसी, बाराबंकी ले गया। वह हैदराबाद जाने की तैयारी कर रहा था, उसी दौरान एक दरगाह पर ले गया, जहां धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। आरोप है कि युवक शादी का झांसा देकर लड़की के साथ दुष्कर्म भी करता रहा।

शादी के लिए लड़के के परिवार वाले धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहे थे, लेकिन लड़की मौका पाकर भाग निकली और घर पहुंचकर परिजन को आपबीती बताई। परिजनों ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट सहित धर्म परिवर्तन की धाराओं में केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने सात आरोपियों को अरेस्ट किया है, जिनमें दो महिलाएं हैं। पुलिस के मुताबिक, लड़के पक्ष के लोग हिंदू नाबालिग लड़की को धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते थे और हैदराबाद, लखनऊ, बाराबंकी, कानपुर ले गए थे। वे एक दरगाह पर भी ले गए, लेकिन लड़की मौका पाकर वहां से निकल गई और घर पहुंचकर परिजन को जानकारी दी। एसपी ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद केस दर्ज कर लिया है। इसमें जावेद नाम के लड़के के लड़की से संबंध थे। इस पूरी घटना में लड़के की मां, बहन समेत कई लोग शामिल हैं। लड़के का दोस्त फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। लड़की को दरगाह पर ले जाकर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया है।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...