Post Top Ad
Saturday, September 10, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, डॉक्टरों ने महिला के पेट से आपरेशन कर बाहर निकाला 12 किलो का ट्यूमर।
रायसेन, डॉक्टरों ने महिला के पेट से आपरेशन कर बाहर निकाला 12 किलो का ट्यूमर।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। डॉक्टरों को मरीजों की जान बचाने भगवान का दर्जा दिया गया है। कभी-कभी वह मरीजों के सफल ऑपरेशन करके उनकी जान बचा देते हैं। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने पेट दर्द से परेशान महिला मरीज का सफल ऑपरेशन कर पेट से 12 किलोग्राम का ट्यूमर बाहर निकाल जान बचाने का मामला सामने आया है। हुआ यूं कि रायसेन के शासकीय जिला अस्पताल में एक महिला पेट दर्द की वजह लगभग 1 साल से बेहद परेशान थी। उसके परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने जांच के दौरान पाया कि महिला के पेट में भारी ट्यूमर है। इसी वजह से महिला पेट दर्द के असहनीय पीड़ा से जूझ रही है। डॉक्टरों की टीम ने महिला का ऑपरेशन करने का फैसला लिया। महिला रायसेन जिले के देहगांव निवासी सावित्री बाई का ढाई घंटे में ऑपरेशन किया और डॉक्टरों की टीम ने 12 किलो के भारी ट्यूमर को निकाला। इस ऑपरेशन में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुनीता अतुलकर, स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं मेडिकल ऑफिसर डॉ. दिनेश गुप्ता तथा निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ. अनिल ओढ़, डॉ अरुण मिश्रा, नर्सिंग ऑफिसर संगीता बरखने की टीम द्वारा किया गया और महिला अब पूरी तरीके से स्वास्थ्य है। ऑपरेशन आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निशुल्क हुआ और महिला को पेट दर्द की असहनीय पीड़ा से निजात मिल चुकी है।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद