Post Top Ad
Saturday, September 10, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन, क्रमिक भूख हड़ताल का दूसरा दिन, शहर में जलसंकट की बदइंतजामी का धरने में कर रहे विरोध।
रायसेन, क्रमिक भूख हड़ताल का दूसरा दिन, शहर में जलसंकट की बदइंतजामी का धरने में कर रहे विरोध।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। नगर में मुख्यमंत्री हलाली नलजल योजना को लेकर नपा में नेताप्रतिपक्ष और पार्षद प्रभात राज चावला के नेतृत्व में सभी कांग्रेस पार्षद और कांग्रेस नेता महामाया चौक में क्रमिक भूख हड़ताल और धरने पर बैठ गए हैं। क्रमिक भूख हड़ताल का शनिवार के दूसरे रोज भी धरना और विरोध प्रदर्शन जारी रहा। इस अवसर पर कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष प्रभात राज चावला ने कहा कि नपा के अधिकारियों और नपा अध्यक्ष के ढुलमुल रवैया की वजह से रायसेन शहर पिछले करीब 1 महीने से जल संकट से जूझ रहा है। करोड़ों रुपए का बजट खर्च करने के बाद भी रायसेन के शहर वासियों के प्यासे कंठ तर हो पा रहे हैं। ऐसे में करोड़ों खर्च करने के बाद भी हलाली नलजल योजना हाथी के दांत साबित हो रही है। इस योजना को लागू करने में अधिकारियों और पिछले कार्यकाल के जनप्रतिनिधियों ने जनता की प्यास बुझाने का काम कम किया बल्कि खुद की कमीशनखोरी कर विकास ज्यादा किया है। ऐसे में रायसेन शहर में हलाली नलजल योजना का पानी अभी कितना और इंतजार करना पड़ेगा। अब सब्र का बांध टूटता जा रहा है। पीने के पानी को लेकर शहरवासी काफी परेशान है। उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिकारियों को मनमानी और लापरवाही के आरोप भी लगाए हैं। जब यह हलाली नलजल योजना शुरू की गई तब से ही वह लोगों को पानी उपलब्ध कराने का कार्य कम बल्कि परेशानी उलझन ज्यादा बनीं हुई है। हालांकि यह शहर में नगर में जल संकट हल करने के लिए चुनिंदा क्षेत्रों में पीने के पानी के टैंकर से सप्लाई नपा परिषद के जरिए हो रहा है। लेकिन टैंकरों से पानी सप्लाई व्यवस्था भी लोगों के लिए नाकाफी साबित हो रही है। जिससे आमजन पानी की किल्लत से जूझ रही है। वहीं जिम्मेदार अधिकारी, जनप्रतिनिधि जलसंकट के मामले में खामोश बने हुए है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द से जल्द हलाली नल जल योजना शुरू नहीं किया गया तो चरणबद्ध तरीके से उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महामाया चौक में क्रमिक अनशन और धरना के लिए 2 दिन हो गए हैं। किन्तु अभी तक जिला व पुलिस प्रशासन का कोई भी अधिकारी उनकी सुध लेने नहीं आए हैं। ऐसे में अधिकारियों के प्रति भी लगातार आक्रोश भड़क रहा है। इधर धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद व नेताप्रतिपक्ष प्रभातराज चावला, वार्ड 4 पार्षद दीपक थोरात, वार्ड 18 पार्षद भगवान सिंह सेहरिया ने कहा कि रायसेन शहर में हलाली परियोजना अगर जल्द चालू नहीं की गई तो हमारा यह आंदोलन अंतिम सांस तक चलता रहेगा। धरने में शनिवार को कांग्रेस पार्षद किरण राजकिशोर सोनी, इकबाल अहमद खान, पार्षद रवि यादव, हबीब कुरैशी, डग्गा पहलवान, नगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज अग्रवाल, कांग्रेस नेता दुर्गेश खरे, वकील दौलत सेन, राजू माहेश्वरी, हसीब हिंदुस्तानी, राहुल समाधिया, अफसर खान, वसीम पटेल आदि शामिल हुए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद