रायसेन/उदयपुरा, एमडीबीएम स्कूल ने दिया 15वां MBBS डॉक्टर, छात्र हर्ष कौरव का NEET परीक्षा में हुआ चयन। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, September 11, 2022

रायसेन/उदयपुरा, एमडीबीएम स्कूल ने दिया 15वां MBBS डॉक्टर, छात्र हर्ष कौरव का NEET परीक्षा में हुआ चयन।

एमडीबीएम स्कूल ने दिया 15वां MBBS डॉक्टर, छात्र हर्ष कौरव का NEET परीक्षा में हुआ चयन।

रायसेन/उदयपुरा, एमडीबीएम स्कूल ने दिया 15वां MBBS डॉक्टर, छात्र हर्ष कौरव का NEET परीक्षा में हुआ चयन।

घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। उदयपुरा तहसील के प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी संस्थान एमडीबीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के भूतपूर्व छात्र हर्ष कौरव का मेडिकल शिक्षा की प्रवेश परीक्षा NEET में चयन हो गया है। हर्ष कौरव उदयपुरा के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेश कौरव के सुपुत्र है। हर्ष को NEET ऑल इंडिया लेवल पर जनरल केटेगरी से 18493वीं रैंक मिली, साथ ही मध्यप्रदेश में 7848वीं रैंक मिली। उसने कुल 720 में से 605 अंक प्राप्त किए हैं। हर्ष की रैंक को देखते हुए उसे मध्य प्रदेश के किसी भी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन आसानी से मिल जाएगा। हर्ष की इस अनुपम उपलब्धि पर समस्त स्टाफ मेंबर्स ने शुभकामनाएं दी एवं स्कूल संचालक व प्राचार्य विकास वर्मा ने हर्ष कौरव को मेडिकल क्षेत्र में नाम रोशन करने और जन सेवा करने की अग्रिम बधाइयां दी।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...