देखें VIDEO; कंप्यूटर बाबा ने क्या कहा :- ट्राले की चपेट में आने से 16 गायों की मौत, घटना स्थल कंप्यूटर बाबा बैठे धरने पे, सरकार को दी चेतावनी। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Thursday, September 15, 2022

देखें VIDEO; कंप्यूटर बाबा ने क्या कहा :- ट्राले की चपेट में आने से 16 गायों की मौत, घटना स्थल कंप्यूटर बाबा बैठे धरने पे, सरकार को दी चेतावनी।

ट्राले की चपेट में आने से 16 गायों की मौत, घटना स्थल कंप्यूटर बाबा बैठे धरने पे, सरकार को दी चेतावनी।

रायसेन, ट्राले की चपेट में आने से 16 गायों की मौत, घटना स्थल कंप्यूटर बाबा बैठे धरने पे, सरकार को दी चेतावनी।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
रायसेन। रायसेन में 16 गायों की मौत का मामला सामने आया है। जहां जबलपुर नेशनल हाइवे पर एक ट्राले की चपेट में आने से करीब 16 गायों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रायसेन जिले के सुल्तानपुर के ग्राम सेमरीखुर्द में हुई। गायों की मौत की खबर सुनकर मौके पर कंप्यूटर बाबा घटना स्थल पर पहुंच गए और सड़क पर ही धरने पर बैठ गए।


उन्होंने गायों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश की शिवराज सरकार को घेरा। कंप्यूटर बाबा ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कहा कि अगर गौमाताओं के लिए उचित व्यवस्था नहीं की गई तो समस्त सन्त समाज मुख्यमंत्री निवास जाएंगे।

रायसेन, ट्राले की चपेट में आने से 16 गायों की मौत, घटना स्थल कंप्यूटर बाबा बैठे धरने पे, सरकार को दी चेतावनी।

जानकारी के मुताबिक, थाना सुल्तानपुर क्षेत्र के तहत सेमरी खुर्द जयपुर जबलपुर नेशनल हाइवे 12 पर बीती रात अज्ञात डंपरों ने सड़क पर बैठे मवेशियों को टक्कर मार दी, जिससे 16 गायों ने मौके पर मौत हो गई। इस घटना की जानकारी रात में ही क्षेत्र में फैल गई थी।


गुरुवार को सुबह हिन्दू उत्सव समिति सुल्तानपुर सहित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं और जबलपुर से भोपाल जाते समय संत कम्प्यूटर बाबा भी सेमरी खुर्द में नेशनल हाइवे 12 पर धरने पर बैठकर विरोध जताया। गुरुवार को सुबह श्री हिन्दू उत्सव समिति सुल्तानपुर, विहिप बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने गौवंश की मौतों पर अफसोस व्यक्त करते हुए लापरवाह डंपर चालकों पर कानूनी कार्यवाही की मांग करते हुए सुल्तानपुर के स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।


सूचना मिलते ही एएसपी अमृत मीणा, सुल्तानपुर थाना प्रभारी रंजीत सराठे मौके पर पहुंचे। वहीं कम्प्यूटर बाबा सहित हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर डंपर चालकों पर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...