Post Top Ad
Thursday, September 15, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
बिहार
जेठानी ने प्रॉपर्टी हथियाने ससुर से करवाया बहू का रेप, खुद देती रही पहरा, ढाई महीने पहले हुई थी शादी।
जेठानी ने प्रॉपर्टी हथियाने ससुर से करवाया बहू का रेप, खुद देती रही पहरा, ढाई महीने पहले हुई थी शादी।
बिहार। बेतिया में एक बहू (19) ने अपने ससुर (64) पर रेप का आरोप लगाया है। इसमें उसकी जेठानी ने भी ससुर का साथ दिया। महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि उसकी शादी ढाई महीने पहले हुई थी। पति पंजाब में नौकरी करता है। जेठानी ने प्रॉपर्टी हथियाने के लिए ससुर को रेप करने के लिए उकसाया। उसने ससुर को मेरे कमरे में भेजा, लाइट बंद कर दी और बाहर पहरा देती रही। बुधवार को पीड़िता ने शिकारपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब ढाई महीने पहले हुई थी। शादी के 20-25 दिन बाद ही पति कमाने के लिए पंजाब चले गए, जिसका फायदा उठाकर करीब डेढ़ महीने पहले आरोपी ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने में उसकी जेठानी का भी हाथ है। क्योंकि जेठानी ससुर को अपने मेल में रखकर जमीन अपने नाम करवाना चाहती है। ससुर का चाल चलन पहले से ठीक नहीं है, इस बात को जेठानी भली-भांति जानती थी। जिसका फायदा उठाकर जेठानी ने ही रेप करने के लिए ससुर को प्रेरित किया और मेरे कमरे में जेठानी ने ही ससुर को घुसा कर बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। जब ससुर मेरे साथ रेप कर रहा था तो उस समय मैं बहुत चिल्लाई। कई बार दरवाजा खोलने का प्रयास भी की, लेकिन बाहर से दरवाजा बंद कर जेठानी दरवाजे पर खड़ी रही तथा लाइट भी ऑफ कर दी। दुष्कर्म हो जाने के बाद ससुर के कहने पर बाहर से दरवाजा खोला गया। उस समय जब उसने जेठानी एवं घर के अन्य सदस्यों से इस बारे में बताया तो सभी ने धमकी देते हुए चुप रहने को कहा। उस समय मेरे पति पंजाब में थे। जब पति को सारी बात बताई तो वह पत्नी को समझदारी से काम लेने को कहा। कहा कि अभी तुम मायके चली जाओ और मेरे आने पर केस मुकदमा होगा। जिसके बाद वह चुप हो गई और अपने घरवालों को भी कुछ नहीं बताया। मंगलवार को उसका पति आया, जिसके बाद पीड़िता ने बुधवार को केस दर्ज कराया।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला के आवेदन पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। 19 वर्षीय पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी 3 जुलाई 2022 को हुई है। शादी के 20-25 दिन के बाद उसके पति को कमाने के लिए बाहर भेज दिया गया। इसी बीच उसकी जेठानी ने 64 वर्षीय ससुर को उसके कमरे में भेज कर दरवाजा बंद कर लाइट बंद कर दिया। ससुर ने कपड़े फाड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया है। पूछताछ की गई तो दोनों के साथ मारपीट की गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। बहुत जल्द सभी आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
# बिहार
Share This
About Ghatak reporter
बिहार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद