Post Top Ad
Monday, September 12, 2022
Home
अपराध
उत्तर प्रदेश
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
देश
24 घंटे के अंदर हुई दो गैंगरेप की घटना से मचा हड़कंप, एक युवती को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया।
24 घंटे के अंदर हुई दो गैंगरेप की घटना से मचा हड़कंप, एक युवती को गैंगरेप के बाद जिंदा जलाया।
उत्तर प्रदेश। पीलीभीत में 24 घंटे के अंदर हुई दो गैंगरेप की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पहले 16 वर्षीया दलित किशोरी से उसके घर में घुसकर सामूहिक बलात्कार किया और इसके बाद उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। लड़की को झुलसी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ गैंगरेप सहित कई धाराओं में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मजिस्ट्रेट ने लड़की के बयान भी दर्ज कर लिए हैं। पीड़िता के पिता ने 10 सितंबर को माधोटांडा पुलिस को सूचना दी कि उसके गांव के दो दबंग युवकों राजवीर और ताराचंद ने घर में घुसकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया और डीजल छिड़ककर उसे आग लगा दी, पीड़िता की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक, सूचना मिलने पर वह तत्काल किशोरी के गांव पहुंचे और पूरे मामले की खुद जांच की। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने राजवीर व ताराचंद के खिलाफ बलात्कार, हत्या के प्रयास और धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
दूसरी घटना में गांव के दो युवक 12वीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा को रात में घर से उठाकर ले गए, जहां उसके साथ गन्ने के खेत में गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। वहीं पीड़िता ने आरोप लगाया कि गांव के रहने वाले दो युवक उसे रात के समय घर से उठाकर ले गए और उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की मां ने सुबह देखा कि उनकी बेटी घर पर नहीं है, जब उसे ढूंढना शुरू किया तो देखा कि गन्ने की खेत में वो अचेत अवस्था में पड़ी है। इसके बाद परिजनों ने उसे उठाया और घर लेकर आए। पीड़िता ने माता-पिता को आपबीती बताई और तुरंत ही इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुख्य आरोपी की साथी को हिरासत में ले लिया गया है, दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है, जल्द ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीलीभीत में 24 घंटे के अंदर हुई दो गैंगरेप की घटना ने लड़कियों की सुरक्षा पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
Tags
# अपराध
# उत्तर प्रदेश
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# देश
Share This
About Ghatak reporter
देश
Labels:
अपराध,
उत्तर प्रदेश,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
देश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद