Post Top Ad
Monday, September 12, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
दुनिया
गर्लफ्रेंड का किसी ओर से चल रहा था अफेयर, बॉयफ्रेंड फोन में मैसेज देखकर बौखलाया, कर डाली गर्लफ्रेंड की हत्या।
गर्लफ्रेंड का किसी ओर से चल रहा था अफेयर, बॉयफ्रेंड फोन में मैसेज देखकर बौखलाया, कर डाली गर्लफ्रेंड की हत्या।
गर्लफ्रेंड का मोबाइल चेक करने के बाद बॉयफ्रेंड ने उसकी हत्या कर दी, उसके मोबाइल में मैसेज देखकर लड़के को शक हो गया था कि गर्लफ्रेंड का किसी दूसरे लड़के के साथ अफेयर चल रहा है। कथित अफेयर की बात को लेकर दोनों में पहले तो बहस हुई और फिर बात इतनी बढ़ी कि लड़के ने चाकू से गोदकर 21 साल की गर्लफ्रेंड की हत्या कर दी। ये मामला ब्राजील का है, जहां 22 साल के ब्रूनो पर गर्लफ्रेंड मारिया की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने ब्रूनो को गिरफ्तार कर लिया है, उसपर मर्डर का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
एक खबरिया वैबसाइट के मुताबिक, घटना 31 अगस्त की है। मारिया अपने घर में बेड पर सो रही थी, इसी दौरान ब्रूनो उसका मोबाइल लेकर मैसेज चेक करने लगा। तभी मारिया उठ गई और दोनों में बहस शुरू हो गई। ब्रूनो ने अनजान नंबर से आए मैसेज का हवाला देते हुए मारिया पर उसे धोखा देने का आरोप लगाया, मगर मारिया इससे इनकार करती रही। लेकिन दोनों के बीच इस बहस ने खूनी रूप ले लिया। ब्रूनो ने चाकू से मारिया पर अटैक कर दिया। उसने एक के बाद एक मारिया पर पांच वार किए, जिसके चलते मौके पर ही मारिया की मौत हो गई। इसके बाद ब्रूनो ने खुद की भी जान लेने की कोशिश की लेकिन वो बच गया।
मामले में पुलिस का कहना है कि मारिया की लाश देखने के बाद ब्रूनो ने अपनी भी जान लेने की कोशिश की, पर वो असफल रहा। पूछताछ में ब्रूनो ने पुलिस से कहा कि मैंने उसके फोन में कुछ मैसेज देखे थे, जिससे पता चला कि मारिया धोखा दे रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि मारिया को दो बार गर्दन में और तीन बार शरीर के अन्य हिस्से में चाकू मारी गई थी, मामले की जांच जारी है।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# दुनिया
Share This
About Ghatak reporter
दुनिया
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद