Post Top Ad
Thursday, September 8, 2022
Home
खबर का असर
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/बरेली, नर्मदा जल की क्षतिग्रस्त लाइन को सुधारने के लिए 3 दिन से राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर 8 फीट गहरा गड्ढा खोदकर डाला।
रायसेन/बरेली, नर्मदा जल की क्षतिग्रस्त लाइन को सुधारने के लिए 3 दिन से राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर 8 फीट गहरा गड्ढा खोदकर डाला।
घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन/बरेली।
बरेली। शनिवार को दैनिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र में "नर्मदा जल के लिए बिछाई गई पाइप लाइन जगह-जगह से हो रही छतिग्रस्त" शीर्षक नामक समाचार का प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। आनन-फानन में नगर परिषद के द्वारा वाटर सप्लाई लाइनों का सुधार करने वाले कर्मचारियों से राष्ट्रीय राजमार्ग 12 पर फूटी पाइप लाइन को सुधारने के लिए लगभग 8 फीट गहरा गड्ढा 3 दिन पहले खुदबाया गया। लेकिन फाल्ट का सुधार नहीं हो सका। अब हालात ये हैं कि आवागमन वाले मार्ग पर जानलेवा गड्ढा खुदा पड़ा हुआ है और आसपास मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं।
दूर से आने वाले वाहन चालक को गड्ढा अगर दिखाई नहीं देगा तो उसके साथ गंभीर दुर्घटना कर सकती है। इस सड़क को जहां से खोदा गया है, वहां से प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में चार पहिया और दो पहिया वाहनों का आवागमन तो होता ही है। साथ ही शासकीय-आशासकीय वाहनों के अलावा पैदल छात्र-छत्राओं का आवागमन भी लगा रहता है। गड्ढे के आसपास कोई भी ऐसे सांकेतिक निशान नहीं लगाए गए हैं, जिसे दूर से देखकर अंदाजा लगाया जा सके कि रोड पर जानलेवा गड्ढा खुदा पड़ा हुआ है।
Tags
# खबर का असर
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
खबर का असर,
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद