Post Top Ad
Thursday, September 8, 2022
Home
अपराध
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
बड़वानी
भोपाल
मध्य प्रदेश
पुलिस ने 51 अवैध हथियार की खैप तथा हथियार बनाने की सामग्री सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
पुलिस ने 51 अवैध हथियार की खैप तथा हथियार बनाने की सामग्री सहित तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार।
भोपाल। जिला बडवानी में अवैध हथियार बनाने एवं अवैध तस्करी की सूचनायें लगातार मिलने पर जिलें के थाना प्रभारियों को इनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही के लिये निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर जोन इन्दौर राकेश कुमार गुप्ता, पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज तिलक सिंह के निर्देशन एवं पुलिस अधीक्षक बड़वानी दीपक कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बडवानी के नेतृत्व में सात सितंबर को जिला बडवानी की गठित संयुक्त पुलिस टीम द्वारा वरला थाना क्षेत्र एवं सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र में संयुक्त कार्यवाही करते हुये 51 अवैध हथियार तथा हथियार बनाने के उपकरण सहित तीन आरोपियों सिकलीगरों को गिरफतार करने में सफलता हासिल की है। थाना सेंधवा ग्रामीण में आरोपी बलजीतसिंग पिता ख्यालसिंग सिकलीगर के विरूद्ध आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया, इसी प्रकार आरोपी राजेन्द्र सिंह पिता प्रितमसिंह बरनाला उम्र 24 वर्ष निवासी उमर्टी थाना वरला तथा आरोपी परबतसिंग पिता धरमसिंग सिकलीगर उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम उमटी थाना वरला के विरूद्ध पुलिस थाना वरला में आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर अनुसंधान में लिया गया। आरोपियों से 13 नग देशी पिस्टल, 28 नग देशी कटटे, नौ नग अर्धनिर्मित पिस्टल, एक नग अर्धनिर्मित देशी कटटा कुल 51 नग हथियार एवं हथियार बनाने की सामग्री कुल मश्रुका दस लाख 44 हजार रूपये को जप्त किया गया। आरोपियों को अपराधिक रिकार्ड चेक करने पर आरोपी बलजीत सिंग पिता ख्यालसिंग के विरूद्ध थाना सेंधवा ग्रामीण में आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध होकर 2500 रूपये का ईनाम की उदघोषित था तथा आरोपी पंजाब कपुरथला के अपराध आर्म्स एक्ट में फरार था। आरोपी राजेन्द्र पिता प्रितम के विरूद्ध स्पेशल सेल दिल्ली में आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी परबतसिंग पिता धरमसिंह बरनाला के विरूद्ध थाना सिरपुर महाराष्ट्र में आर्म्स एक्ट में अपराध पंजीबद्ध है। आरोपियों को गिरफ्तार करने में डीएसपी अजाक कुन्दनसिंह मण्डलोई, एसडीओपी राजपुर रोहित अलावा, सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक विकास कपीस, निरीक्षक पलसुद भवानीराम वर्मा, नागलवाडी निरीक्षक विनोद बघेल, सेंधवा ग्रामीण निरीक्षक अनोक सिंह सिंध्या, निरीक्षक राजपुर यशवंत बडोले, अजाक निरीक्षक नाथुसिंह रणधा, वरला उप निरीक्षक नेपालसिंह चौहान तथा थाना सेंधवा ग्रामीण, सेंधवा शहर, थाना पलसुद, थाना नागलवाडी के टीम के अधिकारी/कर्मचारियों का सरहानीय योगदान रहा है। टीम को पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।
Tags
# अपराध
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# बड़वानी
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद