रायसेन/उदयपुरा, पुलिस की काम्बिंग गस्त में 4 स्थाई वारंटी सहित दो गंभीर अपराध के आरोपी गिरफ्तार, एक फरार आरोपी का मिला मृत्यु प्रमाण पत्र। - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, September 25, 2022

रायसेन/उदयपुरा, पुलिस की काम्बिंग गस्त में 4 स्थाई वारंटी सहित दो गंभीर अपराध के आरोपी गिरफ्तार, एक फरार आरोपी का मिला मृत्यु प्रमाण पत्र।

पुलिस की काम्बिंग गस्त में 4 स्थाई वारंटी सहित दो गंभीर अपराध के आरोपी गिरफ्तार, एक फरार आरोपी का मिला मृत्यु प्रमाण पत्र।

रायसेन/उदयपुरा, पुलिस की काम्बिंग गस्त में 4 स्थाई वारंटी सहित दो गंभीर अपराध के आरोपी गिरफ्तार, एक फरार आरोपी का मिला मृत्यु प्रमाण पत्र।

घातक रिपोर्टर, राकेश दुबे, रायसेन।
उदयपुरा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा दिनांक 25.09.22 से 26.09.22 तक स्थाई/फरारी की वारंटो गरफ्तारी के लिये काम्बिंग गस्त अभियान के आदेश प्राप्त हुए। पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा निर्देशन किया गया था, जिसके पालन में थाना द्वारा टीम गठित कर मुखबिरो तंत्र को सक्रिय किया, जो दिनॉक 25.09.22 की रात्रि में न्यायालय के पहले प्रकरण क्र. 2096/18 धारा 138 एनआई एक्ट का स्थाई वारंटी परषोत्तम पिता मूलसिहं रजापूत उम्र 43 साल निवासी चिकली जो लगातार 4 साल से फरार था को गिरफ्तार किया गया। दूसरे प्रकरण क्र. 9639/18, 1309018 का स्थाई वारंटी सुरेश पिता बाबूलाल रघुवंशी उम्र 46 साल निवासी किरगीकला को उसके वेयर हाउस से गिरफ्तार किया गया जो दो प्रकरणो में फरार था। तीसरे प्रकरण क्र. 317/13 का स्थाई वारंटी सतीश कुमार पिता सुरेन्द्र कुमार समेले निवासी उदयपुरा जो 9 साल से फरार था को गिरफ्तार किया गया। चौथे प्रकरण क्र. 8546/19 धारा 138 एनआईए एक्ट के स्थाई वारंटी विमल कमार पिता रामस्वरूप तिवारी निवासी गायव्यान जो 3 साल से फरार था, जिसकी मृत्यू हो जाने से मृत्यु प्रमाण पत्र प्राप्त किया एवं थाना उदयपुरा के अपराध क्रमांक 33/22 धारा 459, 380 भादवि इजाफा 395 भादवि 25 आर्म्स एक्ट के फरार आरोपी नीतेष उर्फ मझले आदिवासी पिता शिवदास उम्र 22 साल निवासी टीटी नगर उदयपुरा एवं संतोष कहार पिता गुड्डू कहार उम्र 23 साल निवासी ग्राम विजनहाई हॉल तलापुरा उदयपुरा को गिरफ्तार किया जो शिक्षक कालोनी में चोरी की घटना करते समय हमला कर भाग गये थे, जो विगत 7 माह से फरार चल रहे थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना प्रभारी एम.एल भाटी व टीम स्टाफ द्वारा लगन, मेहनत एवं कार्य कुशलता का परिचय देते हुए 4 स्थाई वारंटियों एवं 2 गंभीर अपराध में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। उक्त कार्यवाही में टीम के अधिकारी/कर्मचारी थाना प्रभारी एमएल भाटी, उनि रामसिंह ठाकुर, उनि संतोष सिंह, उनि हेमंत पटेल, सउनि अशोक तिवारी, सउनि सुधीर कुलश्रेष्ठ, कावा प्र.आर. सुरेन्द्र, आर.अमित, आर. रवि यादव, आर. मुकेश, आर. गौरव परमार, आर. नारायण भार्गव व आर. राजेन्द्र ढाकरिया का विशेष योगदान रहा।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...