Post Top Ad
Wednesday, September 14, 2022
Home
अपराध
खरगोन
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
भोपाल
मध्य प्रदेश
पुलिस की अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, 58 पिस्टल, 12 देशी कट्टे सहित 70 अवैध हथियार जप्त।
पुलिस की अवैध हथियार तस्करों के विरुद्ध अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, 58 पिस्टल, 12 देशी कट्टे सहित 70 अवैध हथियार जप्त।
घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
खरगौन। पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना ने खरगोन जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अवैध हथियारों के निर्माण एवं तस्करी की रोकथाम हेतु शीघ्र प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। इसी तारतम्य में पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण जोन इंदौर राकेश गुप्ता एवं पुलिस उप महानिरीक्षक निमाड़ रेंज खरगोन तिलक सिंह के मार्गदर्शन में विशेष अभियान के तहत थाना गोगावां एवं थाना भीकनगांव पुलिस ने अवैध हथियारों के निर्माण एवं तस्करी में शामिल अंतरराज्यीय गिरोह के 9 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों से 58 पिस्टल व 12 देशी कट्टे कुल 70 अवैध हथियार भी जब्त किए हैं। अवैध हथियारों के निर्माण, क्रय/विक्रय पर लगातार निगाह रखने के लिए तथा इसकी रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाने के संबंध मे निर्देशित कर मोनिटरिंग की जा रही थी। इसी क्रम में अवैध हथियारों के विरुद्ध संचालित विशेष अभियान में प्रभावी कार्य योजना बनाई गई। कार्य योजना के तहत थाना गोगांवा के ग्राम सिगनूर एवं थाना भगवानपुरा के ग्राम धुलकोट क्षेत्र के पूर्व के अवैध हथियारों के प्रकरणों में गिरफ्तार किये गये आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित की गई। जिसमें जिला सायबर सेल टीम द्वारा भी कार्य योजना के तहत पुख्ता जानकारियां एकत्रित की एवं पुराने मुखबिर तंत्रो को भी सक्रिय किया गया। जिसके परिणामस्वरूप 13 सितंबर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम सिगनूर व ग्राम धुलकोट के कुछ पुराने अपराधियों के द्वारा पिछले कई दिनों से भारी संख्या में अवैध हथियार बनाये गये हैं। जिनकी डिलीवरी ग्राम सिगनूर व ग्राम धुलकोट के बाहर सुबह 8 से 10 बजे में मध्य जिले के बाहर से आने वाली पार्टियों को करना है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक खरगोन धर्मवीर सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने प्रभावी कार्यवाही हेतु एसडीओपी बड़वाह विनोद दीक्षित को थाना भगवानपुरा के ग्राम धुलकोट एवं एसडीओपी भीकनगांव संजू चौहान को थाना गोगांवा के ग्राम सिगनूर में दबिश देने के निर्देश दिए। ग्राम धुलकोट में एसडीओपी बड़वाह के हमराह थाना भगवानपुरा, थाना बिस्टान, थाना मेनगांव, डीआरपी लाइन व सायबर सेल की टीम तथा एसडीओपी भीकनगांव के हमराह थाना भीकनगांव, थाना गोगांवा, थाना चैनपुर, महिला थाना व अजाक थाना के बल को दबिश देने हेतू लगाया गया। मुखबिर की सूचना के आधार पर देर रात्रि पुलिस टीमों ने ग्राम धुलकोट व ग्राम सिगनूर में घेराबंदी की। पूरी कार्यवाही के दौरान एसडीओपी बड़वाह के हमराह थाना भगवानपुरा, थाना बिस्टान, थाना मेनगांव, डीआरपी लाइन पुलिस टीम ने धुलकोट से 33 अवैध हथियार सहित चार आरोपी शेरसिंह पिता धर्मसिंग सिकलीगर उम्र 27 निवासी धुलकोट, आजाद पिता छतरसिंग सिकलीगर उम्र 30 साल निवासी धुलकोट, जगन पिता वीर सिंह सिकलीगर उम्र 35 साल निवासी धुलकोट तथा नरेंद्र पिता अमरसिंह उर्फ अमरजीतसिंह सिकलीगर उम्र 20 साल निवासी धुलकोट को तथा एसडीओपी भीकनगांव के हमराह थाना भीकनगांव, थाना गोगांवा, थाना चैनपुर, महिला थाना व अजाक थाना पुलिस टीम ने ग्राम सिगनूर से 37 अवैध हथियार सहित पांच आरोपी गंगाराम पिता मंगलसिंह सिकलीगर उम्र 24 साल निवासी सिगनूर, दिलीप पिता पदमसिंह सिकलीगर उम्र 58 साल निवासी सिगनूर, गोलू उर्फ मुड्डा पिता जलसिंह सिकलीगर उम्र 22 साल निवासी सिगनूर, विजय पिता तूफानसिंह सिकलीगर उम्र 25 साल निवासी सिगनूर तथा प्रदीप पिता भोमसिंह सिकलीगर उम्र 32 साल निवासी सिगनूर को गिरफ्तार किया। इस प्रकार दोनों रेड पार्टियों द्वारा कुल 70 अवैध हथियारों को जप्त किया गया। साथ ही एक मोटरसाईकिल एवं पांच मोबाइल भी पुलिस टीम ने जब्त किए हैं। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने डॉग स्कॉड और मेटल डिटेक्टर का भी इस्तेमाल किया। थाना भगवानपुरा द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र 253/22 धारा 25(1) आर्म्स एक्ट तथा थाना गोगांवा द्वारा गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र 481/22धारा 25(1) आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
Tags
# अपराध
# खरगोन
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# भोपाल
# मध्य प्रदेश
Share This
About Ghatak reporter
मध्य प्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद