Post Top Ad
Wednesday, September 14, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
रायसेन/उदयपुरा, अवैध काॅलोनियां काटकर कर रहे कमाई, बिजली, पानी व सीवर नहीं।
रायसेन/उदयपुरा, अवैध काॅलोनियां काटकर कर रहे कमाई, बिजली, पानी व सीवर नहीं।
घातक रिपोर्टर, मिथलेश मेहरा, रायसेन/उदयपुरा।
उदयपुरा। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में मुख्य सड़क मार्गों पर जमकर अवैध काॅलोनियों का निर्माण हो रहा है। कॉलोनियों को बसाने के लिए न तो प्रशासन से अनुमति ली जा रही है और न ही अन्य खानापूर्तियों को पूरा किया जा रहा है। खास बात यह है कि कई कॉलोनाइजरों को प्रशासन ने एक साल पहले नोटिस जारी तो किए थे लेकिन अभी तक ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है। यही वजह है कि कॉलोनाइजर बेधड़क कृषि भूमि पर प्लॉट काट रहे हैं। उदयपुरा नगरीय सीमा के चारों और कृषि भूमि है। पुस्तैनी जमीन बंटवारे में मिलने के बाद उनके वारिशों द्वारा सस्ते दरों में काॅलोनाइजरों को थोक में जमीन बेची जाती है। इसके बाद काॅलोनाइजर प्लॉटिंग कर काॅलोनी बसाने का काम शुरू कर देते हैं। कॉलोनाइजर काॅलोनी काटने के लिए न तो डायवर्सन कराते हैं और न ही अन्य किसी प्रकार की शासकीय खानापूर्ति करते हैं। बेरोक टोक होते रहे इस व्यापार में जमकर शासन को राजस्व की क्षति पहुंचाई जा रही है।
नगर के चारों ओर अवैध कालोनी काटने वाले कई कालोनाइजरों को बरेली एसडीएम ने मप्र नगरीय क्षेत्र में अनुज्ञप्ति का निर्वंधन अधिनियम की धारा 15 अंग के तहत नोटिस जारी किए थे। प्रशासन की यह कार्रवाई नोटिस जारी करने तक ही सीमित रह गई। आगे की कार्रवाई नहीं हुई।
वैध कालोनी निर्माण के लिए कॉलोनाइजर के रूप में पंजीकरण होना आवश्यक है। साथ ही शहरी भूमि सीमा अधिनियम के तहत अनापत्ति मध्यप्रदेश नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम के तहत अनापत्ति, संबंधित तहसीलदार अथवा नजूल अधिकारी से अनापत्ति, मध्यप्रदेश भू राजस्व संहिता के तहत अनुविभागीय अधिकारी से अनापत्ति तथा भूखंड क्षेत्र की सीमांकन रिपोर्ट आवश्यक है। सरकार द्वारा निर्धारित मापदंडों को पूरा न किए जाने पर अवैध कालोनी निर्माण अधिनियम 1982 की धारा 24 (3) और भ्रष्ट आचरण निवारण अधिनियम की धारा 27 व 28 के तहत अपराध है।
अवैध कालोनी का निर्माण करने वाले कॉलोनाइजर को तीन से सात वर्ष का कारावास तथा दस हजार रुपए का जुर्माना किए जाने का प्रावधान है। जबकि कालोनियों के निर्माण के लिए अवैध डायवर्सन के संबंध में राजस्व संहिता में परिवर्तन कर अब दो हजार रुपए जुर्माने के स्थान पर भूमि के बाजार मूल्य का 20 प्रतिशत जुर्माना कॉलोनाइजर से वसूलने का प्रावधान है।
नगर के बोरास रोड,देवरी रोड,सिलवानी रोड,भोपाल रोड पर कालोनियों की बसाहट बढ़ती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोग गांव में बिजली, पानी और सड़कों की समस्या को देखते हुए तहसील मुख्यालय पर प्लॉट खरीद रहे हैं। लेकिन इससे सीधा नुकसान शासन को हो रहा है।
उदयपुरा तहसील में सर्वाधिक रकबा कृषि का है। उदयपुरा नगर के चारों तरफ हो रहे नगर के विस्तार को देखते हुए कॉलोनाइजर सक्रिय हैं। कॉलोनाइजर ओने पोने दामों में कृषि भूमि को खरीदते हैं। इसके बाद महंगे दामों पर प्लॉटिंग कर रहे हैं। इससे कृषि रकबा भी दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है।
पूर्व में नगर परिषद की मिलीभगत और भू माफियाओं की मिलीभगत से नाले को संकीर्ण कर दिया गया कुछ कालोनाइजर के द्वारा नाले के चारो और बॉउंड्री वाल उठा दी है जिससे कई बार नगर उदयपुरा में बाढ़ जैसे हालात बन जाती है इसमें नगर परिषद और राजस्व अधिकारियों की भी मिली भगत रही है।
कलेक्टर महोदय को कार्यवाही के अधिकार है, यदि शिकायत आती है तो कलेक्टर महोदय के निर्देशन में वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
प्रमोद गुर्जर, एसडीएम, बरेली
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
Share This
About Ghatak reporter
रायसेन
Labels:
टॉप न्यूज़,
ताजा खबर,
मध्य प्रदेश,
रायसेन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com



No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद