ब्रेकिंग न्यूज़ :- रायसेन/उदयपुरा, श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस के दौरान गंदा पानी फेंके जाने पर उदयपुरा में सांप्रदायिक तनाव; देखें लाइव वीडियो - Ghatak Reporter

Ghatak Reporter

एक नज़र निष्पक्ष खबर. तथ्यों के साथ, सत्य तक।


BREAKING

Post Top Ad

Sunday, September 11, 2022

ब्रेकिंग न्यूज़ :- रायसेन/उदयपुरा, श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस के दौरान गंदा पानी फेंके जाने पर उदयपुरा में सांप्रदायिक तनाव; देखें लाइव वीडियो

गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस पर गंदा पानी फेंके जाने के बाद भारी सांप्रदायिक तनाव।

  • नगर में जिले का भारी पुलिस बल तैनात।
  •  घटनास्थल पर जिले के सभी उच्च अधिकारी मोजूद।
  •  घटना के बाद हुई आगजनी स्थिति नियंत्रण में, नगर में धारा 144 लागू।

रायसेन/उदयपुरा, श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस के दौरान गंदा पानी फेंके जाने पर उदयपुरा में सांप्रदायिक तनाव; देखें लाइव वीडियो

घातक रिपोर्टर भोपाल के साथ जसवंत साहू की रिपोर्ट।
उदयपुरा। 
रायसेन जिले के उदयपुरा नगर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन जुलूस पर 1 दिन पहले भी विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। एक संप्रदाय विशेष के घर के सामने जुलूस में बज रहे गानों को लेकर संप्रदाय विशेष की महिलाओं ने जुलूस में बज रहे गानों को बंद कराने को लेकर पहले भी विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी।

देखें लाइव वीडियो


उसके बाद अगले दिन यानि बीती रात श्री गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान नगर के वार्ड नंबर 7 में श्री गणेश की प्रतिमा के ऊपर गंदा पानी फेंके जाने के बाद स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। घटना के बाद आगजनी की घटना भी हुई, हालांकि नगर में जिले का भारी पुलिस प्रशासन भी मौजूद हो गया। हिंदूवादी संगठन श्री गणेश की प्रतिमा के ऊपर गंदे पानी फेंके जाने की घटनाओं को लेकर थाने पहुंचे और एफआईआर की मांग करने लगे।


सूत्रों की मानें तो श्री गणेश की प्रतिमा ऊपर गंदे पानी के साथ-साथ जूते चप्पल भी फेंके गए। इसके बाद हिंदू समुदाय में भारी रोष व्याप्त है। शरारती तत्वों के विरुद्ध हिंदू संगठनों ने सख्त कार्रवाई करने की मांग को लेकर थाने का घेराव भी किया। सूत्रों की माने तो एक एफआईआर भी दर्ज की गई है, जिसमें कई लोगों को आरोपी बनाया गया है।


हालांकि घटना पर पुलिस प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है। जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने सोशल मीडिया पर भी आपत्तिजनक वीडियो-फोटो वायरल करने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की चेतावनी सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की है। पुलिस प्रशासन ने घटना पर अभी नियंत्रण पा लिया है। घटना के बाद नगर में धारा 144 भी लागू की गई है।


सोशल मीडिया के माध्यम से नगर के नागरिकों को मिल रही चेतावनी

महत्वपूर्ण सूचना

आप सभी उदयपुरा नगरवासियों को सूचित किया जाता है कि जो भी व्यक्ति लोकल ग्रुप में अफवाह वाले फोटो और वीडियो डाल रहे हैं वो व्यक्ति बिल्कुल भी ऐसे फ़ोटो या वीडियो न डाले, जिससे नगर का माहौल खराब हो और जिसके कारण शांति भंग हो। यह पूर्णतः प्रतिबंधित है, जो भी व्यक्ति इस प्रकार का कृत्य करेगा उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कृपया आप लोगों से निवेदन है कि किसी प्रकार की अफवाह ना फैलाएं, पुलिस आपकी मदद करने को 24 घण्टे तैयार खड़ी है। आपका नगर है, आपको शांति व्यवस्था बनाने में पुलिस की मदद और सहयोग करें। आप सभी से निवेदन है नगर की शांति व्यवस्था बनाए रखें। जिले के कलेक्टर अरविंद दुबे, एसपी विकास कुमार सहवाल, एसडीओपी राजीव जंगले, एसडीएम प्रमोद गुर्जर, थाना प्रभारी एमएल भाटी व प्रशासन की टीम लगी हुई है। पुलिस का सहयोग करे, प्रशानिक अधिकारी सब लगे हुए है, नगर में शांति बनाए रखे।

No comments:

Post a Comment

ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद

Post Bottom Ad

Read more: https://html.com/javascript/popup-windows/#ixzz6UzoXIL7n
close
Do you have any doubts? chat with us on WhatsApp
Hello, How can I help you? ...
Click me to start the chat...