Post Top Ad
Sunday, September 11, 2022
Home
टॉप न्यूज़
ताजा खबर
मध्य प्रदेश
रायसेन
विडियो
संपादकीय
रायसेन/मंडीदीप, मुस्लिम समाज की ओकाफ प्रबन्धक कमेटी ने कवि सम्मेलन में अड़ंगा लगाने का किया प्रयास, जिले में एक दिन में दो शहरों की हो सकती थी फिजा खराब। देखें विडियो किस नेता ने क्या कहा ।
रायसेन/मंडीदीप, मुस्लिम समाज की ओकाफ प्रबन्धक कमेटी ने कवि सम्मेलन में अड़ंगा लगाने का किया प्रयास, जिले में एक दिन में दो शहरों की हो सकती थी फिजा खराब। देखें विडियो किस नेता ने क्या कहा ।
घातक रिपोर्टर, अरविंद सिंह जादौन, भोपाल।
मंडीदीप। शहर के एक मात्र खेल मैदान पर शनिवार की रात को विशाल कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। मंगल बाजार खेल मैदान पर रात 10 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया। कवि सम्मेलन में प्रमुख कवियों में शैलेश लोढ़ा, संजय झाला, योगिता चौहान,गोविंद राठी, पार्थ नवीन सहित अन्य विख्यात हस्ताक्षरों ने श्रोताओं को जमकर गुदगुदाया। कार्यक्रम में लगभग 5 हजार लोग मौजूद रहे, जबकि करीब 3 हजार लोगों के बैठने के लिए डोम लगाया गया था। जहां उपस्थित कवियों ने लोगों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया। मुख्य कवि शैलेश लोढ़ा ने सदन में मार्मिक विषयों को सहज रूप से प्रस्तुत कर समा बांध दिया। उन्होंने अपने काव्यपाठ के माध्यम से बच्चों को मोबाईल से दूर रखने जैसे तमाम सामाज सुधार के विषयों को बेबाक अंदाज में रखते हुए बिगड़ते हुए सामाजिक ताने-बाने को लेकर अपनी बात रचनाओं के माध्यम से लोगों के बीच रखी।
भाजपा के एक नेता ने अपने उध्बोधन में कार्यक्रम में बाधक तत्वों को ललकारते हुए कहा कि यह खेल मैदान 100 वर्षों से खेल मैदान है, कुछ लोगों के द्वारा उक्त कार्यक्रम को रोकने का प्रयास किया गया। नगर के विभिन्न कार्यक्रम इसी मैदान पर होंगे यह खेल मैदान सार्वजनिक संपत्ति है। आगे भी यह खेल मैदान ही रहेगा ऐसा वचन नेताजी ने जनता को दिया।
इस पूरे कार्यक्रम को लेकर नगरवासियों में जहां हर्ष का माहौल व्याप्त रहा वहीं मुस्लिम समाज ने कार्यक्रम स्थल को लेकर सुबह विरोध जताते हुए स्थानीय थाने में आपत्ति दर्ज कराई। दरसअल, मुस्लिम समाज के लोगों ने ओकाफ प्रबन्धक कमेटी के बैनर तले अध्यक्ष हाजी मो. सुहेल खान के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित कर वार्ड 10 में स्थित खेल मैदान को ईदगाह बताते हुए आपत्ती जताई और कहा कि मुस्लिम समाज द्वारा यहाँ ईद की नमाज अदा की जाती है, जिसका प्रकरण: जबलपुर उच्च न्यायालय एवं भोपाल कार्ट में विचाराधीन है। मुस्लिम पक्ष ने जबलपुर न्यायालय द्वारा उक्त भूमि को यथा स्थिति में रखे जाने के आदेश का हवाला देते हुए आयोजन को तत्काल प्रभाव से रोके जाने की बात कही गई।
पूर्व नपा अध्यक्ष विपिन भार्गव द्वारा करीब 2 दशक पूर्व इसी खेल मैदान पर एक महायज्ञ का आयोजन किया था, यज्ञ से पूर्व इसी मैदान पर धर्म ध्वजा स्थापित की जाने के बाद मुस्लिम समाज मे धारणा बनी कि यहां मंदिर निर्माण किया जाएगा। जिसके चलते उक्त अनुष्ठान का विरोध शुरू कर दिया गया। किन्तु भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा के नेतृत्व में नगर बंद सहित जोरदार विरोध के बाद यह धार्मिक आयोजन सम्पन्न हुआ। परंतु इस बीच मुस्लिम समाज द्वारा खेल मैदान की भूमि को बख्बोर्ड की संपत्ति बताते हुए इसका मालिकाना हक प्राप्त करने के लिए बख्बोर्ड सहित उच्च न्यायालय में केस लगा दिया। जिस पर उच्च न्यायालय द्वारा यथा स्थिति बनाये रखने का आदेश पारित किया गया। जिसके आधार पर मुस्लिम समाज द्वारा शनिवार को आपत्ति जताते हुए विरोध किया गया।
सोशल मीडिया के माध्यम से दिनभर कार्यक्रम स्थल को लेकर मुस्लिम समाज की आपत्ति का मामला तूल पकड़ता रहा। इस बीच शोषल मीडिया के माध्यम से नगर के एक खेल संगठन ने मामले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनोती देने की चेतावनी दे दी। अकादमी ने कहा कि खेल मैदान पर आम सहमति और विवाद के निपटारे के लिए सभी पक्षों को एक सप्ताह के भीतर एक मंच पर लाएगी, अगर इसके बाद भी आम सहमति नहीं बनती है, तो अकादमी पूरी ताकत के साथ उच्च न्यायालय और आवश्यकता पड़ी तो सर्वोच्च न्यायालय में मामले को लेकर सर्वोच्च न्यायालय भी जाएंगे।
मुस्लिम समाज नगर के एक मात्र खेल मैदान को ईदगाह बता कर बखेड़ा खड़ा करने वाले इस कदम पर नगर के लोगों ने कड़ी आपत्ति जताई है। लोगों ने कहा जब मैदान पर विवाद के चलते शासन ने मुस्लिम समाज को राहुल नगर में ईदगाह के लिए 5 एकड़ जमीन आवंटित की है जिसमे वर्षों से ईद की नमाज होती आ रही है, तो फिर खेल मैदान ईदगाह मैदान कैसे हो सकता है। बुद्धिजीवियों ने स्थानीय नेताओं पर मामले को गंभीरता से नहीं लेने के आरोप लगाते हुए विवाद के नाम पर शहर के खिलाडिय़ों को सुविधाओ से वंचित रखने के आरोप विवाद पैदा करने वाले पक्ष पर लगाये।
आम नागरिकों का मानना हैं कि नगर के सभी वरिष्ठों को दोनों समुदाय को मिलकर इसे खेल मैदान ही रहने देने का निर्णय लेकर गंगा जमुनी तहजीब का परिचय देना चाहिए।
Tags
# टॉप न्यूज़
# ताजा खबर
# मध्य प्रदेश
# रायसेन
# विडियो
# संपादकीय
Share This
About Ghatak reporter
संपादकीय
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Post Bottom Ad
Author Details
माता रानी की कृपा एवं मात्र पित्र आशीर्वाद
यह वैबसाइट दैनिक एवं साप्ताहिक घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का अंग है जो आपकी बात प्रशासन के साथ कहता है, जनता से जुड़े हर मुद्दे को मंच देता है ताकि जनता को न्याय मिल सके। घातक रिपोर्टर समाचार पत्र का प्रकाशन प्रदेश की राजधानी भोपाल से किया जा रहा है जहां से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार की जाती है। घातक रिपोर्टर हिंदी भाषी समाचार पत्र, यू ट्यूब न्यूज चैनल व घातक रिपोर्टर वैबसाइट है जो अपने मूल मंत्र "खबर हमारी प्र्तयेक अपराधी पर भारी" के साथ आगे बढ़ रहा है। घातक रिपोर्टर एक एसी सोच की उपज है जो लोकतन्त्र के चौथे स्तम्भ "मीडिया" की दुनिया में नया अध्याय लिखना चाहते है। घातक रिपोर्टर की कुशल टीम सरोकारी पत्रकारिता को नये आयाम देते हुए न्याय दिलाने की हर कसौटी पर खरी उतरने की ओर अग्रसर है। देश और दुनियां की खबरों के लिए रहें हमारे साथ।
हमारे बिना अप्रतिनिधि वाले क्षेत्रों मैं प्रतिनिधि बनने के लिए संपर्क करें -
Mo. No. - 9329393447, 9009202060
Email - ghatakreporter@gmail.com
Website - www.ghatakreporter.com





No comments:
Post a Comment
ghatakreporter.com मै आपका स्वागत है।
निस्पक्ष खबरों के लिए निरंतर पढ़ते रहें घातक रिपोर्टर
आपकी टिप्पड़ी के लिए धन्यवाद